411 REFERENCE · Wikipedia
ट्रांसफिगरेशन कैथेड्रल, चेर्निहीव
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ट्रांसफ़िगरेशन कैथेड्रल Черниговский Спасо - Преображенский собор.JPG 300px मुख्य मुखौटा 51 29 21 N 31 18 27 E source:wikidata inline,title डिटिनेट्स पार्क, चेर्निहीव यूक्रेन संग्रहालय कैथेड्रल बीजान्टिन वास्तुकला 11वीं शताब्दी yes
UKRAINE NATIONAL
uk Спасо-Преображенський собор (सेवियर-ट्रांसफ़िगरेशन कैथेड्रल)
वास्तुकला
250051
ट्रांसफिगरेशन कैथेड्रल यूक्रेन के चेर्निहीव शहर की सबसे पुरानी इमारतों में से एक है। इसे सेवियर-ट्रांसफिगरेशन कैथेड्रल भी कहा जाता है। मंगोलों ने जब रूस पर आक्रमण किया, उससे भी पहले इस इमारत को बनाया गया था जो आज भी सुरक्षित है।http://rusarh.ru/spasopreobragensci.htm Спасо-Преображенский собор в Чернигове Архитектура России Russian 5 July 2016
इतिहास
कैथेड्रल का निर्माण चेर्निहीव के राजकुमार म्स्तिस्लाव ने अपने शासनकाल में शुरु करवाया था। सन् 1036 में उनकी मृत्यु के समय इसका निर्माण पूरा नहीं हुआ था, लेकिन बाद में लगभग 30 वर्ष बाद पूरा कर लिया गया।Chernenko Olena Chernihiv Cathedral of the Transfiguration https://medievalblackseaproject.princeton.edu/chernihiv-cathedral-of-the-transfiguration-olena-chernenko/ Medieval Black Sea Project Princeton University 24 August 2026 म्स्तिस्लाव को इसी कैथेड्रल में दफनाया गया था।http://sobory.ru/article/?object=01656 Чернигов. Собор Спаса Преображения Черниговщина Russian 5 July 2016यह चेर्निहीव के राजवंश के लिए समाधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता था।Transfiguration, Cathedral of the https://www.encyclopediaofukraine.com/display.asp?linkpath=pages%5CT%5CR%5CTransfigurationCathedralofthe.htm Internet Encyclopedia of Ukraine 24 August 2026
सन् 1239 में मंगोल आक्रमण के दौरान कैथेड्रल को भारी नुकसान हुआ। सन् 1750 में चेर्निहीव में लगी आग से भी इसे काफी नुकसान पहुँचा और इसके बाद इसमें बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए।Про собор https://spaso-preobrazh.church.ua/pro-sobor/ Спасо-Преображенський собор uk 24 August 2026
18वीं शताब्दी में हुए पुनर्निर्माण के दौरान कैथेड्रल में कई बदलाव किए गए। पुराने हिस्सों में मौजूद कुछ संरचनाओं को हटाकर नई मीनारें बनाई गईं और दोनों मीनारों पर शिखर लगाए गए।Transfiguration, Cathedral of the https://www.encyclopediaofukraine.com/display.asp?linkpath=pages%5CT%5CR%5CTransfigurationCathedralofthe.htm Internet Encyclopedia of Ukraine 24 August 2026
सन् 1989 से यह कैथेड्रल यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की संभावित सूची में शामिल है।https://whc.unesco.org/en/tentativelists/668/ Historic Centre of Tchernigov, 9th -13th centuries UNESCO 5 July 2016
वास्तुकला और विशेषताएँ
इस कैथेड्रल की वास्तुकला खास है, क्योंकि इसमें रोमन बेसिलिका और बीजान्टिन चर्च की वास्तुकला की विशेषताएँ मिलती हैं। इसमें तीन नैव, तीन अप्स और पाँच गुंबद हैं। इसके मुख्य मुखौटे के दोनों तरफ दो मीनारें बनी हुई हैं।Chernenko Olena Chernihiv Cathedral of the Transfiguration https://medievalblackseaproject.princeton.edu/chernihiv-cathedral-of-the-transfiguration-olena-chernenko/ Medieval Black Sea Project Princeton University 24 August 2026 इसके मुख्य मुखौटे के दोनों तरफ दो मीनारें बनी हुई हैं।
रूस-यूक्रेन युद्ध का प्रभाव
2022 में रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के दौरान चेर्निहीव में भी भारी लड़ाई और गोलाबारी हुई। मार्च 2022 में हुई गोलाबारी के दौरान कैथेड्रल भी क्षतिग्रस्त हुआ। 24–26 मार्च की गोलाबारी में कैथेड्रल के पास स्थित सैक्रिस्टी भवन से लगभग 10 मीटर की दूरी पर एक गोला फटा, जिससे सैक्रिस्टी की छत को नुकसान पहुँचा और कैथेड्रल के दक्षिण-पश्चिमी टावर तथा दक्षिणी प्रवेश भाग पर भी क्षति के निशान पड़े।List of religious sites ruined in the war https://dess.gov.ua/wp-content/uploads/2022/08/Perelik-na-2022-08-23_ENG.pdf State Service of Ukraine for Ethnopolitics and Freedom of Conscience 24 August 2026 चेर्निहीव के ऐतिहासिक केंद्र के कई अन्य प्राचीन स्मारक भी उस दौरान गोलाबारी से प्रभावित हुए थे।The Destruction of Ukrainian Cultural Heritage during Russia’s Full-Scale Invasion in 2022 https://www.sciencespo.fr/ceri/en/news/destruction-ukrainian-cultural-heritage-during-russia-s-full-scale-invasion-2022/ Sciences Po 24 August 2026
इन्हें भी देखें
बोरिस और ग्लेब कैथेड्रल,चेर्निहीव
चेर्निहीव
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
https://spaso-preobrazh.church.ua/
आधिकारिक वेबसाइट
इंटरनेट इनसाइक्लोपीडिया ऑफ़ यूक्रेन — ट्रांसफ़िगरेशन कैथेड्रल
चेर्निहाइव पर्यटन सूचना केंद्र — ट्रांसफ़िगरेशन कैथेड्रल
यूनेस्को — चेर्निहाइव का सेवियर-ट्रांसफ़िगरेशन कैथेड्रल
प्रिंसटन विश्वविद्यालय का Medieval Black Sea Project — ट्रांसफ़िगरेशन कैथेड्रल
Chernihiv
श्रेणी:वास्तुकला शैलियाँ
श्रेणी:वास्तुकला
श्रेणी:गिरजाघर
श्रेणी:यूक्रेन में विश्व धरोहर स्थल
श्रेणी:संग्रहालय