Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ओज़बेक खान मस्जिद

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ओज़बेक खान मस्जिद सुन्नी इस्लाम Stary Krym Meczet Chana Uzbeka.jpg स्तार्यी क्रीम 45 01 45 N 35 05 19 E inline,title type:landmark_region:UA क्रीमिया गणराज्य (वास्तव में) क्रीमिया का स्वायत्त गणराज्य (विधि अनुसार) सक्रिय मस्जिद 1314 1 yes UKRAINE NATIONAL uk Мечеть і медресе (मस्जिद और मदरसा) वास्तुकला 010068 yes ओज़बेक खान मस्जिद (crh Özbek Han Camisi; tr Özbek Han Camii) क्रीमिया के स्तार्यी क्रीम में स्थित एक मस्जिद है। ओज़बेक खान मस्जिद क्रीमिया की सबसे पुरानी मस्जिद है, जिसका निर्माण 1314 में ओज़बेक खान के शासनकाल के दौरान किया गया था।http://www.iccrimea.org/monuments/monuments.html Crimean Tatar Architecture International Committee for Crimea 2011-02-20 6 जनवरी 2017 https://web.archive.org/web/20170106033834/http://www.iccrimea.org/monuments/monuments.html dead इतिहास 14वीं शताब्दी तक स्तार्यी क्रीम को सोल्खात के नाम से जाना जाता था, जो गोल्डन होर्ड के शासन के दौरान एक समृद्ध शहर था। शुरुआती क्रीमियाई खानों की राजधानी सोल्खात में थी, जिसे 16वीं शताब्दी के पहले भाग में बाखचीसराय में स्थानांतरित कर दिया गया था। इसके बाद सोल्खात ने एक सांस्कृतिक और आर्थिक केंद्र के रूप में अपना महत्व धीरे-धीरे खो दिया। ओज़बेक खान मस्जिद का निर्माण 1314 में हुआ था और मस्जिद की दक्षिणी दीवार से सटा हुआ मदरसा, 1332 में किलबुरुन बे की बेटी इंची खातून द्वारा बनवाया गया था। आज मदरसे के केवल अवशेष ही बचे हैं। मस्जिद का फर्श योजना वर्गाकार है, जो सेलजुक काल के दौरान अनातोलिया में पाई जाने वाली वास्तुकला की विशेषताओं के समान है। मस्जिद की एक अनूठी विशेषता इसका भव्य प्रवेश द्वार है जिसमें नक्काशीदार लकड़ी का दरवाजा लगा है। आज, स्तार्यी क्रीम में एक छोटी लेकिन समर्पित क्रीमियाई तातार आबादी है, और ओज़बेक खान मस्जिद एक बार फिर से इबादतगाह के रूप में कार्य कर रही है। संदर्भ