411 REFERENCE · Wikipedia
ये दिल आशिक़ाना
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ये दिल आशिक़ाना ये दिल आशिक़ाना.jpg ये दिल आशिक़ाना का पोस्टर अरुणा ईरानी कुक्कू कोहली नदीम श्रवण तनवीर ख़ान (संवाद) करण नाथ, जिविधा शर्मा बाबा आज़मी संजय जैसवाल 18 जनवरी, 2002 भारत हिन्दी
ये दिल आशिक़ाना 2002 में बनी हिन्दी भाषा की रूमानी एक्शन फ़िल्म है जिसका निर्देशन कुक्कू कोहली द्वारा किया गया है और अरुणा ईरानी द्वारा निर्माण किया गया है। इसमें करण नाथ और नवोदित अभिनेत्री जिविधा शर्मा प्रमुख भूमिकाओं में हैं।अब कहां हैं 'ये दिल आशिकाना' के सितारे https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/bollywood/ye-dil-ashiqanaa-stars-then-and-now?pageId=2 5 नवम्बर 2018 अमर उजाला 28 मार्च 2016 https://web.archive.org/web/20181105202947/https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/bollywood/ye-dil-ashiqanaa-stars-then-and-now?pageId=2 5 नवंबर 2018 live फिल्म अपने प्रसिद्ध संगीत के कारण सफल रही थी।FlashBack : एक हिट देकर बॉलीवुड से गायब हो गया था ये हीरो, फ्लॉप के डर से हुआ ये हाल https://www.amarujala.com/entertainment/bollywood/actor-karan-nath-one-film-wonder-lost-after-yeh-dil-aahiqanaa-rikku-rakesh-nath?pageId=5 5 नवम्बर 2018 अमर उजाला 14 अप्रैल 2017 https://web.archive.org/web/20181105203306/https://www.amarujala.com/entertainment/bollywood/actor-karan-nath-one-film-wonder-lost-after-yeh-dil-aahiqanaa-rikku-rakesh-nath?pageId=5 5 नवंबर 2018 live 'ऐश्वर्या राय की बहन' बन बॉलीवुड में ली थी एंट्री, 1 ब्लॉकबस्टर देने के बाद अब ये काम कर रही हीरोइन https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/bollywood/know-about-film-ye-dil-aashiqana-actress-jividha-sharma?pageId=2 5 नवम्बर 2018 अमर उजाला 9 जुलाई 2018 https://web.archive.org/web/20181105204711/https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/bollywood/know-about-film-ye-dil-aashiqana-actress-jividha-sharma?pageId=2 5 नवंबर 2018 live
संक्षेप
ये कहानी करन मल्होत्रा (करन नाथ) और पूजा (जीविधा शर्मा) की है, जो पुणे के एक ही कॉलेज में पढ़ाई करते हैं। दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है और उनके जीवन में हर चीज ठीक चलते रहता है, लेकिन एक दिन मुंबई में अपने भाई को बिना बताए करन से मिलने जाती है, पर वापसी के दौरान पूजा के विमान को आतंकवादी अपने काबू में कर लेते हैं।
पूजा का भाई, विजय वर्मा (रजत बेदी) उनकी विमान का अपहरण की मदद किए रहता है। विजय को ये पता नहीं होता है कि उसमें उसकी बहन भी है। जब उसे पता चलता है, तब वो कुछ नहीं कर पाता है। पर करन अपनी जान को जोखिम में डाल कर पूजा की जान बचाने के लिए वहाँ आ जाता है और उसके साथ साथ उन सभी यात्रियों को बचा लेता है। विजय को पता चलता है कि करन और पूजा एक दूसरे से प्यार करते हैं, पर जब उनकी शादी की बात होती है तो वो इस कारण इंकार कर देता है कि कभी न कभी आतंकवादी उसके साथ बदला जरूर लेंगे और इस चक्कर में उसकी बहन की जान भी जा सकती है।
पूजा को सुरक्षित रखने के लिए पहले तो करन उसके भाई की बात मान लेता है, पर बाद में पूजा के कहने पर वो दोनों घर से भाग जाते हैं। तभी उन दोनों को अपहरणकर्ता पकड़ लेते हैं और अपने अड्डे में ले जाते हैं। इसके बाद वे लोग भारत सरकार से करन और पूजा के बदले अशरफ-उल-हक़ को आजाद करने को कहते हैं। अंत में करन और उन आतंकियों के बीच लड़ाई होती है और करन उन सभी को मार देता है। इसके बाद करन और पूजा मिल जाते हैं।
मुख्य कलाकार
करण नाथ — करण मल्होत्रा
जिविधा शर्मा — पूजा
आदित्य पंचोली — अक्माश जलाल
रजत बेदी — विजय वर्मा, पूजा का भाई
अरुणा ईरानी — करण की माँ
जॉनी लीवर — प्रोफेसर
राजीव वर्मा
संगीत
ये दिल आशिक़ाना नदीम श्रवण जनवरी 2002 फिल्म साउंडट्रैक टिप्स नदीम श्रवण हम हो गये आप के (2001) '''ये दिल आशिक़ाना'''(2002) हाँ... मैंने भी प्यार किया(2002)
गीत गायक समीर नदीम-श्रवण अल्लाह अल्लाह तारीफ तेरी साबरी बंधु, सोनू निगम, अलका याज्ञनिक, तौसीफ अख्तर 7:48 कव्वाली ऐ मेरी नटखटी कॉलेज की उदित नारायण 5:49 धक चिन दाना ता दिन दिन अनुराधा पौडवाल, कुमार सानु 5:59 आई एम इन लव कुमार सानु, अलका याज्ञनिक 5:14 जब से दिल तुम्हें मिला है सारिका कपूर 5:33 जब से मैं तुझसे मिला हूँ कुमार सानु 5:33 उठा ले जाऊँगा तुझे मैं डोली में कुमार सानु, अनुराधा पौडवाल 4:59 ये दिल आशिक़ाना, ये दिल अलका याज्ञनिक, कुमार सानु 5:50 ये दिल आशिक़ाना, ये दिल शान, जिविधा 3:27 रीमिक्स
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0307682 ये दिल आशिक़ाना
श्रेणी:2002 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:नदीम–श्रवण द्वारा संगीतबद्ध फिल्में