411 REFERENCE · Wikipedia
नईदुनिया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नईदुनिया दैनिक समाचार पत्र व्यापकपर्ण 1947 नईदुनिया मिडिया लिमिटेड हिन्दी इन्दौर
नईदुनिया नईदुनिया मिडिया लिमिटेड द्वारा संचालित एक दैनिक हिन्दी समाचार पत्र है। भारत की स्वतन्त्रता से कुछ दिन पूर्व 5 जून 1947 को इसकी स्थापना इन्दौर में हुई।
"नई दुनिया" का प्रकाशन इंदौर से 5 जून 1947 को कृष्णचन्द्र मुदकल तथा कृष्णकांत व्यास के प्रयत्नों से आरम्भ हुआ। उस समय यह एक छोटा सा सायंकालीन दैनिक था। मध्यप्रदेश बनने के बाद 'नई दुनिया' ने अपने रायपुर (1952) और जबलपुर (1959) संस्करण प्रारम्भ किये लेकिन वे 1971में बन्द कर दिये गए। हालांकि बाद में छत्तीसगढ़ अलग राज्य बनने के बाद नई दुनिया का रायपुर और बिलासपुर संस्करण का प्रकाशन आरंभ हुआ।
'नई दुनिया' की भव्य साज-सज्जा, सरल भाषा, उत्कृष्ट सम्पादकीय तथा ताजा समाचारों ने उसे न केवल मध्यप्रदेश का सर्वाधिक प्रसारित पत्र बना दिया बल्कि उसे देश के श्रेष्ठ हिन्दी दैनिकों की श्रेणी में बिठा दिया है। इसके प्रधान सम्पादक राहुल बारपुते ने पत्रकारिता के श्रेष्ठ आदर्श, मानदण्ड स्थापित किये। इसके अलावा स्व राजेंद्र माथुर, प्रभाष जोशी जैसे देश के नामचीन पत्रकारों ने भी नई दुनिया से अपनी पहचान बनाई। मध्यप्रदेश में अनेक साहित्यकार, लेखक, कवि इस पत्र के साथ जुड़े हुए हैं। भारतीय भाषाओं के बड़े समाचार पत्रों में उत्कृष्ट छपाई के लिए कई पुरस्कार `नई दुनिया' को मिले हैं। देश के हिन्दी दैनिक समाचार-पत्रों में 'नई दुनिया' ने सर्व प्रथम आफसेट मुद्रण पद्धति अपनाई। राजेन्द्र माथुर भी इसके प्रधान सम्पादक रहे हैं।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
नईदुनिया का आधिकारिक जालस्थल
श्रेणी:हिन्दी समाचार पत्र