411 REFERENCE · Wikipedia
शज़ैम! (फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
शज़ैम! शज़ैम फिल्म.jpg डेविड एफ॰ सैंडबर्ग पीटर सैफरनhttps://www.businesswire.com/news/home/20180205006016/en/ Production Starts on New Line Cinema’s Magical Super Hero Action Adventure "Shazam!" Business Wire February 5, 2018 February 5, 2018 https://web.archive.org/web/20180208195750/https://www.businesswire.com/news/home/20180205006016/en/ 8 फ़रवरी 2018 live हेनरी गेडन हेनरी गेडन
डैरेन लेम्के शज़ैम! बिल पार्कर सी॰सी॰ बेक ज़ैकरी लीवाई
एशर एंजेल
मार्क स्ट्रांग
जैक डायलन ग्रैज़र
ग्रेस फुल्टोन
इयान चेन
जोवन अर्मांड
फेथ हरमन
जाइमन ऊनसू बेंजामिन वॉल्फिसचBenjamin Wallfisch to Score David F. Sandberg’s ‘Shazam!’ http://filmmusicreporter.com/2018/07/21/benjamin-wallfisch-to-score-david-f-sandbergs-shazam/ Film Music Reporter 21 July 2018 https://web.archive.org/web/20180722011452/http://filmmusicreporter.com/2018/07/21/benjamin-wallfisch-to-score-david-f-sandbergs-shazam/ 22 जुलाई 2018 live मैक्सिम अलेक्सांद्रे मिशेल ऐलर वार्नर ब्रोस पिक्चर्स
न्यू लाइन सिनेमा
डीसी एंटरटेनमेंट
सेवन बक्स प्रोडक्शंस
द सैफरन कम्पनी वार्नर ब्रोस पिक्चर्स 2019 4 5 संयुक्त राज्य संयुक्त राज्य अंग्रेजी
शज़ैम! एक अमेरिकी सुपरहीरो फ़िल्म है जो डीसी कॉमिक्स के इसी नाम के एक चरित्र पर आधारित है । यह डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स (डीसीईयू) में सातवीं फ़िल्मी है। डेविड एफ॰ सैंडबर्ग द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म की पटकथा हेनरी गेडन द्वारा उनकी और डैरेन लेम्के की एक कहानी के आधार पर लिखी गयी है। फिल्म में एशर एंजेल ने बिली बैटसन नामक एक किशोर लड़के की भूमिका निभाई है, जो जादूई शब्द "शज़ैम" बोलते ही एक वयस्क सुपरहीरो (ज़ैकरी लीवाई) में बदल जाता है। मार्क स्ट्रांग, जैक डायलन ग्रैज़र और जाइमन ऊनसू ने फ़िल्म में सहायक भूमिकाएं निभाई हैं। 1941 के सीरियल एडवेंचर्स ऑफ़ कैप्टन मार्वल (चरित्र का मूल नाम) के बाद से यह चरित्र का पहला फिल्म संस्करण होगा और साथ ही यह इस चरित्र पर पूरी तरह से केंद्रित पहली पूर्ण लंबाई वाली फीचर फिल्म होगी।
शज़ैम पर आधारित एक लाइव एक्शन फ़िल्म का विकास 2000 के दशक की शुरुआत में ही शुरू हो गया था लेकिन यह परियोजना कई वर्षों तक अधर में लटकी रही। 2008 में एक बार यह फ़िल्म प्री-प्रोडक्शन स्तर तक पहुँच गई थी, जब पीटर सेगल को इसके निर्देशक के रूप में चुना गया था, और ड्वेन जॉनसन को मुख्य भूमिका के लिए चुना गया था, लेकिन बात इससे आगे नहीं बढ़ पायी। विलियम गोल्डमैन, एलेक सोकोलो, जोएल कोहेन और जॉन अगस्त समेत कई अन्य लोग भी विभिन्न बिंदुओं पर इस परियोजना से लेखकों के रूप में जुड़े थे। वार्नर ब्रदर्स ने आधिकारिक तौर पर 2014 में इस फिल्म की घोषणा की, और सैंडबर्ग को फरवरी 2017 में और फिर लेवी को उसी साल अक्टूबर में फ़िल्म से जोड़ा गया। जनवरी 2018 में कनाडा के टोरंटो और ओन्टारियो में प्रिंसिपल फोटोग्राफी शुरू हुई। फ़िल्म के अधिकतर दृश्य पाइनवुड टोरंटो स्टूडियो में फिल्माए गए। मई 2018 तक फ़िल्मांकन समाप्त हो गया था।
शज़ैम! 5 अप्रैल 2019 को 2डी, रीयलडी, 3डी और आईमैक्स 3डी प्रारूपों में न्यू लाइन सिनेमा और वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स द्वारा रिलीज की गई थी ।
पात्र सूची
एशर एंजेल तथा ज़ैकरी लीवाई – बिली बैटसन / शज़ैम!
मार्क स्ट्रांग – डॉक्टर थैडीयस सिवाना
जैक डायलन ग्रैज़र – फ्रेडरिक "फ्रेडी" फ्रीमैन
जाइमन ऊनसू – शज़ैम (जादूगर)
ग्रेस फुल्टोन – मैरी ब्रॉमफील्ड
इयान चेन – यूजीन चोई
जोवन अर्मांड – पेड्रो पेना
फेथ हरमन – डार्ला डडली
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0448115
untitledmovieiv
shazam
shazam