Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

महमूद अहमदीनेझ़ाद

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|महमूद अहमदी नेजाद महमूद अहमदी नेजाद (फ़ारसी: محمود احمدی نژاد‎) (जन्म:28 अक्टूबर 1956) ईरानी राजनेता जिसने 2005 से 2013 तक ईरान के छठे राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। वैचारिक रूप से एक सिद्धांतवादी और राष्ट्रवादी, वे 'एक्सपीडिएंसी डिसर्नमेंट काउंसिल' के सदस्य था और ईरान के परमाणु कार्यक्रम का प्रबल समर्थक था। अहमदी नेजाद देश के रूढ़िवादी राजनीतिक समूहों के गठबंधन, 'एलायंस ऑफ़ बिल्डर्स ऑफ़ इस्लामिक ईरान' के मुख्य राजनीतिक नेता भी था और 2003 से 2005 तक तेहरान के मेयर के रूप में कार्य किया, जिस दौरान उस ने अपने पूर्ववर्ती के कई सुधारों को पलट दिया था। अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान, अहमदीनेजाद को संसद और रिवोल्यूशनरी गार्ड में सुधारवादियों और अन्य परंपरावादियों के साथ-साथ सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के साथ भी सत्ता संघर्ष का सामना करना पड़ा। मौजूदा ईरानी संविधान के तहत केवल दो कार्यकाल तक ही राष्ट्रपति पद पर रहने की अनुमति होने के कारण, अहमदीनेजाद ने राष्ट्रपति पद के लिए मशाई के चुनाव अभियान का समर्थन किया।2013 में, हसन रूहानी को अहमदीनेजाद के उत्तराधिकारी के रूप में चुना गया था। 12 अप्रैल 2017 को अहमदी नेजाद ने घोषणा की कि वे 2017 के राष्ट्रपति चुनाव में तीसरी बार चुनाव लड़ने का इरादा था जबकि सर्वोच्च नेता खामेनेई ने इस पर आपत्ति जताई थी। उसकी उम्मीदवारी को गार्डियन काउंसिल ने खारिज कर दिया। 2017-18 के ईरानी विरोध प्रदर्शनों के दौरान, अहमदीनेजाद ने ईरान की मौजूदा सरकार की आलोचना की। उसने 2021 के राष्ट्रपति चुनाव में खड़े होने के लिए पंजीकरण कराने का दूसरा प्रयास किया, लेकिन गार्डियन काउंसिल ने उनकी उम्मीदवारी को फिर से खारिज कर दिया। उस ने 2024 के ईरानी राष्ट्रपति चुनाव में एक उम्मीदवार के तौर पर पंजीकरण कराया लेकिन बाद में उम्मीदवारी फिर से खारिज कर दी गई। शिया धर्मगुरु और २०२६ में बने सर्वोच्च नेता मुजतबा ख़ामेनेई के महमूद अहमदीनेजाद से संबद्ध थे, 2005 और 2009 के राष्ट्रपति चुनावों में अहमदीनेजाद का समर्थन किया था। https://www.theguardian.com/world/2009/jun/22/mojtaba-khamenei-iran-protest Mojtaba Khamenei: gatekeeper to Iran's supreme leader Julian Borger 22 June 2009 The Guardian 22 June 2009 https://web.archive.org/web/20130906195533/http://www.theguardian.com/world/2009/jun/22/mojtaba-khamenei-iran-protest 6 September 2013http://www.latimes.com/news/nationworld/world/la-fg-iran-khamenei-son25-2009jun25,0,6876741.story Iran supreme leader's son seen as power broker with big ambitions Jeffrey Fleishman 25 June 2009 Los Angeles Times 25 June 2009 https://web.archive.org/web/20090626020925/http://www.latimes.com/news/nationworld/world/la-fg-iran-khamenei-son25-2009jun25,0,6876741.story 26 June 2009 https://www.reuters.com/world/middle-east/who-is-mojtaba-khamenei-frontrunner-be-irans-supreme-leader-2026-03-04/ Who is Mojtaba Khamenei, frontrunner to be Iran's supreme leader? 4 March 2026 Reuters 5 March 2026 इन्हें भी देखें मसूद पेज़ेशकियान मुजतबा ख़ामेनेई अली ख़ामेनेई अली खामेनेई की हत्या सन्दर्भ श्रेणी:ईरान के राष्ट्रपति श्रेणी:ईरान के राजनीतिज्ञ श्रेणी:ईरान के लोग