411 REFERENCE · Wikipedia
यिद्दी भाषा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
यिद्दी भाढा ( यिद्दी भाषा में : ייִדיש, יידיש या אידיש, यिदिश/इदिश, शाब्दिक अर्थ : 'यहूदियों की' ) अस्केन्जी यहूदियों की ऐतिहासिक भाषा है। इस भाषा का जन्म ९वीं शताब्दी में मध्य यूरोप में हुआ। नवागन्तुक अस्केन्जी यहूदियों ने अत्यधिक जर्मन आधारित भाषा का प्रयोग करना शुरू किया जिसमें हिब्र्रू, अरामिक, स्लाविक शब्दों का मिश्रण था। यिद्दी भाषा हिब्रू लिपि पर आधारित किन्तु पूर्णतः ध्वनित (वोकलाइज्ड) लिपि में लिखी जाती है।
मध्यकाल में इस विशेष बोली की उत्पत्ति हुई थी जिसे जर्मनी के वे यहूदी बोलते थे जो पोलैंड और रूस में जाकर बस गए थे। इस बोली को 'यहूदी जर्मन' अथवा 'यिद्दिश' कहकर पुकारा जाता है। वास्तव में यह एक जर्मन बोली है जो इब्रानी लिपि में लिखी जाती है ओर जिसमें बहुत से आरमीय, पोलिश तथा रूसी शब्द भी सम्मिलित हैं। इसका व्याकरण अस्थिर है, किंतु इसका साहित्य समृद्ध है।
श्रेणी:यिद्दी भाषा