Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सी-डैक के कार्य

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सी-डैक प्रगत संगणन विकास केन्द्र (सी-डैक), संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अधीन एक स्वतंत्र वैज्ञानिक समिति है। यह मूलतः एक अनुसन्धान और विकास संस्था है जो उन्नत आई टी समाधानों के डिजाइन, विकास और परिनियोजन में संलग्न है। सी-डैक के प्रमुख कार्यकलाप हैं: * उच्च निष्पादक समानान्तर संगणकों की श्रृंखला जो 'परम' श्रृंखला के सुपर कंप्यूटरों के नाम से जानी जाती है का विकास और उनके अनुप्रयोग। * जिस्ट (अनुचित्र एवं मेधा आधारित वर्णमाला प्रौद्योगिकी) आधारित बहुभाषी संगणन प्रौद्योगिकी और समाधान तथा सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर उत्पादों की एक श्रृंखला का विकास * भाषा विद्यार्जन शिक्षण, मशीन अनुवाद, सूचना पुनःप्राप्ति और निर्णय समर्थन इत्यादि के लिए कृत्रिम मेधा और ज्ञान आधारित समाधान * प्रगत संगणन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम (ए सी टी एस) प्रायोगिक कृत्रिम मेधा (ए.ए.आई) समूह सी-डैक के प्रमुख ज्ञान - आधारित कृत्रिम मेधा (ए आई) कार्यकलापों में शामिल हैं: * ए आई आधारित भाषा विद्यार्जन/ शिक्षण सॉफ्टवेयर तथा ऑनलाइन भाषा पाठ्यक्रम . लीला-राजभाषा हिंदी प्रबोध, प्रवीण और प्राज्ञ (इंटरनेट संस्करण) https://web.archive.org/web/20140530055320/http://lilappp.cdac.in/ पर नि:शुल्क उपलब्ध है। * मशीन सहाय अनुवाद प्रणाली (मन्त्र) (अंग्रेजी-से-हिंदी) क्षेत्र विशेष अनुवाद प्रणाली. वैबसाईट देखे : https://web.archive.org/web/20090301043646/http://mantra-rajbhasha.cdac.in/mantrarajbhasha/index.html * सूचना कर्षण और पुनः प्राप्ति (अन्वेषक तथा सारांशक) * आंकडा प्रबन्धन और विश्लेषण * वाक अभिज्ञानक एवं वाक संश्लेषक 1. श्रुतलेखन-राजभाषा (एक सतत स्पीकर इंडेपेंडेंट हिंदी स्पीच रिकग्निशन सिस्टम) २. वाचांतर राजभाषा (स्पीच से पाठ अनुवाद प्रणाली) * मोबाइल संगणन समाधान