411 REFERENCE · Wikipedia
प्रमथनाथ बोस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
प्रमथनाथ बोस (12 मई 1855 - 27 अप्रैल 1934 ई.) सुप्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक और भूगर्भविद।
इनका जन्म 12 मई 1855 ई. को बंगाल के नदिया जिले में गायपुर नामक स्थान पर हुआ था। आपकी उच्च शिक्षा लंदन विश्वविद्यालय में हुई, जहाँ से आपने भूविज्ञान में बी. एस.सी. (आनर्स) की डिग्री प्राप्त की। सन् 1880 में आपकी नियुक्ति भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग में असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट के पद पर हुई। अपने कार्यकाल में आपने देश के भिन्न भिन्न भागों में सर्वेक्षण कर बहुत से खनिज निक्षेपों का पता लगाया। भूसर्वेक्षण विभाग में काम करने के साथ आप मयूरभंज रियासत के भी भूविद थे। मयूरभंज के प्रसिद्ध लौह पर्वत गोरुमहिसानी की खोज का श्रेय आप ही को है। आप ही के कारण टाटा आयरन और स्टील कंपनी की स्थापना जमशेदपुर में हुई।
सन् 1903 में अवकाश प्राप्त करने के बाद आप राँची में रहने लगे। यहाँ जीवन पर्यंत आपने सार्वजनिक सेवा की, एवं सामाजिक, धार्मिक और शैक्षणिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण काम किया। वृद्धावस्था में भी आप युवकों के समान परिश्रम किया करते थे। आपका जीवन बहुत सादा था तथा आप अपने शील स्वभाव के कारण बड़े लोकप्रिय थे। मृत्युपर्यंत आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहा। 27 अप्रैल 1934 ई. को राँची में ही आपका स्वर्गवास हो गया।
बाहरी कड़ियांम्
Statue in Jamshedpur
Tata Steel pays tribute to P. N. Bose on his 154th Birth Anniversary
A History of Hindu Civilization
Volume 1
Volume 2
श्रेणी:भारतीय वैज्ञानिक