411 REFERENCE · Wikipedia
उमिया मंदिर, उंझा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गुजरात के मेहसाना जिले के उंझा में स्थित उमिया मन्दिर कूर्मि, पटेल, पाटीदार समाज की कुलदेवी का मन्दिर है। यह मन्दिर लगभग १२०० वर्ष पुराना है किन्तु लगभग सौ वर्ष पूर्व इसका जीर्णोद्धार किया गया था।
== उमिया माता के अन्य मन्दिर ==
=== उमिया धाम अहमदाबाद ===
11 दिसंबर, 2021 को भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के सोला में उमिया परिसर में उमिया माता मंदिर के साथ-साथ इसके परिसर की आधारशिला रखी। 74 हजार वर्ग गज भूमि पर 1500 करोड़ रुपये की लागत से मंदिर व अन्य भवनों का निर्माण किया जाएगा। मंदिर और अन्य भवन का शिलान्यास करने का तीन दिवसीय समारोह 11 दिसम्बर, 2021 को शुरू हुआ था। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी 13 दिसम्बर को आभासी माध्यम से सम्मिलित हुए थे।
उमिया धाम परिसर
कदवा पाटीदार समुदाय अहमदाबाद, गुजरात में एक उमिया धाम परिसर का निर्माण कर रहा है। इस परिसर में एक मंदिर, चिकित्सा सुविधाएं, एक प्रवासी भारतीय अतिथिगृह, सम्मेलन कक्ष, वरिष्ठ नागरिक देखभाल सुविधाएं, लड़कों और लड़कियों के लिए छात्रावास, मनोरंजन और खेल सुविधाएं, करियर और व्यवसाय विकास सुविधाएं शामिल होंगी।
=== अमेरिका में उमिया माता के मन्दिर ===
2013 में जॉर्जिया के मैकॉन में कदवा पाटीदार समाज द्वारा उमिया माता का एक मंदिर बनाया गया था।
== सन्दर्भ ==
== इन्हें भी देखें ==
उमिया माता
उंझा
पाटीदार
== बाहरी कड़ियाँ ==
अहमदाबाद : पाटीदारों ने कुलदेवी का मंदिर बनाने के लिए तीन घंटे में जुटाए 150 करोड़ रुपए