Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हलचल (2004 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

हलचल हलचल1.jpg हलचल का पोस्टर रतन जैन गणेश जैन प्रियदर्शन विद्यासागर के॰ पी॰ सक्सेना (संवाद) अक्षय खन्ना, करीना कपूर, अरशद वारसी, अमरीश पुरी, परेश रावल, जैकी श्रॉफ सिद्दिकी नीरज वोरा अरुन कुमार जीवा 26 नवंबर, 2004 भारत हिन्दी हलचल 2004 में बनी हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया और यह 1991 की मलयालम फिल्म गॉडफादर की रीमेक है। फिल्म में अक्षय खन्ना, करीना कपूर, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, अमरीश पुरी, परेश रावल, जैकी श्रॉफ, अरबाज़ ख़ान, शक्ति कपूर, फरहा नाज और लक्ष्मी समेत कलाकार शामिल हैं। संक्षेप बीस साल पहले की बात है। अंगारचंद (अमरीश पुरी) भारत के एक छोटे से शहर में अपनी पत्नी, पार्वती और चार बेटों, बलराम (जैकी श्रॉफ), किशन (परेश रावल), शक्ति (अरबाज़ ख़ान) और जय (अक्षय खन्ना) के साथ एक अच्छी जिंदगी बिता रहा था। बलराम की उम्र शादी के लायक हो चुकी थी और उसे लक्ष्मी देवी (लक्ष्मी) की बेटी से प्यार हो जाता है। वो भी बलराम से प्यार करते रहती है। पर लक्ष्मी देवी को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। अंगारचंद उन दोनों की शादी का आयोजन करता है, तब शादी के दिन लक्ष्मी अपने बेटों, सूरजभान और प्रताप से अपनी बहन को जबरदस्ती लाने को कहती है। इसी दौरान लक्ष्मी का पति गुस्से में बलराम को गोली मारता है, पर गोली उसे न लग कर पार्वती को लग जाती है और उसकी मौत हो जाती है। इसी के साथ लक्ष्मी अपनी बेटी की शादी काशीनाथ (शक्ति कपूर) से करा देती है। अंगारचंद अपनी पत्नी के मौत का बदला लेने के लिए लक्ष्मी के पति को बीच सड़क में मार देता है और पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेती है। उसे 14 साल की सजा हो जाती है। जब वो घर वापस आता है तो वो घर में औरतों के आने पर प्रतिबंध (रोक) लगा देता है और साथ ही अपने बेटों को भी कभी शादी न करने को कहता है। वर्तमान में लक्ष्मी की पोती, अंजलि (करीना कपूर) उसी कॉलेज में पढ़ती है, जिस कॉलेज में जय पढ़ाई करता है। अंगार और उसके परिवार वालों को पता चलता है की अंजलि की शादी उस राज्य के गृह मंत्री से होने वाली है। अंगार उसकी शादी तोड़ने की कोशिश करता है और उस मंत्री पर राजनीतिक दबाव डाल कर ऐसा करने में सफल भी हो जाता है। सगाई टूटने के बाद जब अंजलि वापस कॉलेज आती है तो वहाँ उसे जय परेशान करने लगता है। लक्ष्मी उसे कहती है कि वो किसी तरह जय को अपने प्यार के जाल में फंसा ले, ताकि उसके परिवार में दरार पैदा हो सके। अंजलि उसके साथ प्यार का नाटक करने लगती है। पहले तो जय सीधे सीधे इंकार कर देता है, पर उसे सबक सीखाने के लिए वो प्यार का नाटक करने लगता है। प्यार का नाटक करते करते, दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। जय अपनी शादी कराने के चक्कर में अपने बड़े भाइयों की शादी पहले कराने की सोचता है, लेकिन कोई भी भाई उसकी शादी वाली बात नहीं मानता है। जय का दोस्त, लकी (अरशद वारसी) उससे कहता है कि किशन की पहले ही शादी हो चुकी है। उसने सात साल पहले गोपी (फरहा नाज़) से शादी कर ली थी और उसकी दो संताने भी हैं। जय अपनी शादी के लिए किशन से मदद मांगता है, पर गलती से ये बात अंगार को पता चल जाती है। किशन की शादी का जय समर्थन करता है, इस कारण किशन के साथ साथ जय को भी वो घर से बाहर कर देता है। लक्ष्मी अपनी पोती, अंजलि की शादी एक वकील के बेटे (शरद केलकर) से तय कर देती है। जब परिवार वालों को जय और अंजलि के प्यार के बारे में पता चलता है तो अंगार से मिलने प्रताप और सूरजभान आ जाते हैं। वो उससे जय को शादी से दूर रखने के बारे में कहते हैं। अंजलि की शादी में वीरू (सुनील शेट्टी) की मदद से जय, किशन, गोपी और लकी आ जाते हैं। जय दूल्हे का कपड़ा पहन कर आ जाता है। मंगलसूत्र डालने से पहले ही ये पता चल जाता है कि वो जय है। इसके बाद वो कहता है कि जब तक उसके पिता नहीं कह देते, तब तक वो मंगलसूत्र नहीं पहनाएगा। बलराम, जो पिछले कई बार अपने पिता का समर्थन करते रहता है, वो जय से मंगलसूत्र को पहनाने बोलता है। जय को रोकने का बहुत प्रयास होता है, पर अंत में दोनों शादी कर लेते हैं। अंजलि अपनी नानी से झगड़ा बंद करने को कहती है और वहीं जय अपने पिता से माफ करने का निवेदन करता है। अंगारचंद उस शादी से अचानक बाहर चले जाता है। अंगारचंद के चारों बेटे और दो बहुएँ उस गेट के पास जाती हैं। अंगारचंद वहाँ से बोर्ड हटा देता है और उनसे कहता है कि अब औरतों का भी परिवार में स्वागत है। इसी के साथ कहानी समाप्त हो जाती है। मुख्य कलाकार अक्षय खन्ना — जय अंगारचंद करीना कपूर — अंजली अरशद वारसी — लकी, जय का मित्र अमरीश पुरी — अंगारचंद परेश रावल — किशन अंगारचंद / मुरारी जैकी श्रॉफ — बलराम अंगारचंद 'बल्ली' सुनील शेट्टी — वीर 'वीरू' लक्ष्मी — लक्ष्मी देवी अरबाज़ ख़ान — शक्ति अंगारचंद फ़रहा नाज — गोपी, मुरारी की पत्नी दीप ढिल्लों — प्रताप अखिलेन्द्र मिश्रा — सूरजभान 'सूर्य' असरानी — वकील मिश्रा मनोज जोशी — लक्ष्मी का वकील शरद केलकर — वकील का बेटा, जिसका विवाह अंजली के साथ तय होता है शक्ति कपूर — काशीनाथ उपासना सिंह — श्रीमती सूर्या मुमैत खान — विशेष भूमिका, गीत "लुट गई" में संगीत गाने गायन विद्यासागर समीर इश्क़ में प्यार में अलका याज्ञनिक, शान 4:57 देखो जरा देखो उदित नारायण, कुणाल गांजावाला 5:47 रफ़्ता रफ़्ता हौले हौले उदित नारायण, सुजाता मोहन 5:17 ली हमने थी कसम हरिहरन 4:49 लुट गई लुट गई गायत्री, सयानोरा फिलिप, पूर्णिमा, राज लक्ष्मी 5:18 हम दिल के पन्ने पे शान, साधना सरगम 4:56 रोचक तथ्य यह फ़िल्म एक मराठी फिल्म घायाळ से प्रेरित थी। जो एन चन्द्रा की इकलौती मराठी मूवी थी। नामांकन और पुरस्कार प्राप्तकर्ता और नामांकित व्यक्तिपुरस्कार वितरण समारोहश्रेणीपरिणाम अरशद वारसीफिल्मफेयर पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता पुरस्कार परेश रावल फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता पुरस्कार बाहरी कड़ियाँ 0437238 हलचल श्रेणी:2004 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:भारतीय कॉमेडी फ़िल्में श्रेणी:भारतीय रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फ़िल्में