411 REFERENCE · Wikipedia
राजा बलवन्त सिंह कॉलेज
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राजा बलवन्त सिंह कॉलेज, आगरा 1885 शासकीय सहायता प्राप्त डॉ॰ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय तथा डॉ॰ ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय आगरा उत्तर प्रदेश भारत rbscollegeagra.edu.in & fetrbs.org
राजा बलवन्त सिंह कॉलेज उत्तर प्रदेश के आगरा नगर के बिचपुरी में स्थित है। यह महाविद्यालय डॉ० भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, आगरा और डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय, लखनऊ से संबद्ध है।
इस कॉलेज का आरम्भ 1885 में एक छोटे से बोर्डिंग हाउस के रूप में हुई थी, जो राजपूत समुदाय के लिए था। यह 1899 में हाई स्कूल, 1928 में इंटरमीडिएट कॉलेज और 1940 में डिग्री कॉलेज बन गया। यह भारत का पहला कॉलेज है जिसने कृषि में स्नातकोत्तर डिग्री प्रदान की।
इस महाविद्यालय में आठ संकाय हैं - कला, वाणिज्य, शिक्षा, विज्ञान, कृषि, इंजीनियरिंग, फार्मेसी और प्रौद्योगिकी, और प्रबंधन और कंप्यूटर अनुप्रयोग। इसके छह परिसर हैं - आगरा में ही तीन परिसरों के अलावा बिछपुरी, मथुरा और अवगढ़ में भी इसके परिसर हैं।
इतिहास
इस महाविद्यालय की स्थापना 1885 में हुई थी। यह अवगढ़ के राजा बलवन्त सिंह के प्रयासों से अस्तित्व में आया। उन्होंने ही इस संस्थान को उत्तर प्रदेश के सबसे पुराने और सबसे बड़े कॉलेजों में से एक के रूप में विकसित करने में सक्षम बनाया।https://timesofindia.indiatimes.com/city/agra/rbs-college-celebrates-166th-founders-day-650-seater-mega-auditorium-inaugurated/articleshow/65905693.cms RBS college celebrates 166th founder's day, 650-seater mega auditorium inaugurated 22 September 2018 The Times of India
उल्लेखनीय पूर्व छात्र
मुलायम सिंह यादव
राम गोपाल यादव
शैलेन्द्र कुमार सिंह, आईएएस और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल
राज बब्बर (अभिनेता और राजनीतिज्ञ)
पंजाब सिंह, पूर्व डीजी-आईसीएआर और सचिव डीएआरई
मंगला राय, पूर्व डीजी-आईसीएआर और सचिव डीएआरई
सन्दर्भ
श्रेणी:विकिडेटा पर उपलब्ध निर्देशांक