411 REFERENCE · Wikipedia
पीला सम्राट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|पीला सम्राट (हुआंगदी/黃帝 उर्फ़ येलो ऍम्पेरर) तीन अधिपतियों और पांच सम्राटों में से एक था जिसकी रानी ने चीनी संस्कृति को रेशम बनाने की कला सिखाई
पीला सम्राट या हुआंगदी (चीनी: 黃帝, अंग्रेज़ी: Huangdi) प्राचीन चीन का एक प्रसिद्ध और पौराणिक सम्राट था जिसे चीन में बहुत आदर से याद किया जाता है। चीनी मिथ्य-कथाओं के हिसाब से उसने चीन पर २६९७-२५९७ ईसापूर्व या २६९६-२५९८ ईसापूर्व के काल में राज किया। हुआंगदी तीन अधिपतियों और पांच सम्राटों में से एक थे। उन्हें चीनी सभ्यता का संस्थापक माना जाता है और बहुत सी चीज़ों का श्रेय दिया जाता है। कुछ कथाओं में वे चीन की केन्द्रीय सरकार के निर्माता थे, ब्रह्माण्ड के शासक थे और पाताल-लोक के स्वामी थे। उन्हें कभी-कभी सभी चीनी नस्ल के लोगों का पूर्वज भी कहा जाता है।Huangdi http://www.britannica.com/EBchecked/topic/274374/Huangdi Encyclopædia Britannica 24 जुलाई 2011 https://web.archive.org/web/20111130223548/http://www.britannica.com/EBchecked/topic/274374/Huangdi 30 नवंबर 2011 live
इन्हें भी देखें
तीन अधिपति और पांच सम्राट
चीन के राजवंश
सन्दर्भ
2
श्रेणी:चीन के सम्राट
श्रेणी:चीन का इतिहास
श्रेणी:विकिपरियोजना चीनी राजतंत्र