Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

शिनिंग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

शिनिंग (西宁, Xining) जनवादी गणराज्य चीन के पश्चिमी भाग में स्थित चिंगहई प्रांत की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह तिब्बत के पठार पर स्थित सभी नगरों में से भी सबसे बड़ा है। यह चीन की प्रशासन प्रणाली के अनुसार एक उपप्रांतीय शहर (प्रीफ़ेक्चर, दिजी) का दर्जा रखता है। सन् २०१० की जनगणना में इसकी आबादी २२,०८,७०८ अनुमानित की गई थी, जिसमें से ११,९८,३०४ शहरी इलाक़ों में रहते थे। ऐतिहासिक रूप से यह शहर रेशम मार्ग पर एक महत्वपूर्ण पड़ाव था और चीन और तिब्बत के दरमियान ऊन, लकड़ी और नमक के व्यापार के लिए भी अहम था। यहाँ कुमबुम (སྐུ་འབུམ, Kumbum) तिब्बती बौद्ध मठ और ६०० साल पुरानी दोंगगुआन मस्जिद (东关清真寺, Dongguan Mosque) स्थित हैं।The Rough Guide to China https://web.archive.org/web/20140725180545/http://books.google.com/books?id=vz48pBs5w14C 25 जुलाई 2014 , David Leffman, Martin Zatko, Penguin, 2011, ISBN 978-1-4053-8908-2, ... The unassuming provincial capital of Qinghai, Xining contains few tourist sights and is usually regarded simply as a base from which to explore the nearby Tibetan Kumbum monastery ... मौसम यहाँ गर्मियों में तापमान ज़्यादा नहीं बढ़ता और यह गर्मियों में अपने अच्छे मौसम के लिए प्रसिद्ध है। जुलाई में औसत तापमान १७.३ °सेंटीग्रेड रहता है। सर्दियों में जनवरी में औसत तापमान −७.४ °सेंटीग्रेड होता है। यहाँ बारिशें मई से सितम्बर तक होती हैं। शिनिंग के कुछ नज़ारे इन्हें भी देखें चिंगहई तिब्बत का पठार सन्दर्भ 2 श्रेणी:चिंगहई श्रेणी:चिंगहई के नगर श्रेणी:चीन के शहर श्रेणी:चीनी जनवादी गणराज्य के नगर