Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बोआरिश्च भाषा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|भाषाअंगूठाकारबोआरिश्च Boarisch ऑस्ट्रिया, बेयर्न (जर्मनी), बोल्ज़ानो-बोज़न (इटली) लगभग १.२ करो़ड * हिन्द यूरोपीय जर्मनियाई पश्चिम जर्मनियाई उच्च जर्मन ऊपरी जर्मन बोआरिश्च कुछ नहीं gem bar बोआरिश्च भाषा या ऑस्ट्रो-बावारियाई (जर्मन: Bairisch मूल भाषा: Boarisch) ऊपरी जर्मन प्रकारों का एक प्रमुख समूह है। मानक जर्मन के समान ही एक उच्च जर्मन भाषा है, परन्तु यह एक भाषा नहीं हैं। हालांकि, बोआरिश्च और मानक जर्मन ने एक-दूसरे को प्रभावित किया है और बोआरिश्च बोलने वाले अधिसंख्य लोग मानक जर्मन भी बोलते हैं। इतिहास और उद्गम बोआरिश्च एक क्षेत्रिय-बोली है और इसका उद्गम बावारी नामक एक जर्मेनिक जनजाति है, जिन्होंने जनजातिय ड्यूची की स्थापना की थी, जो मध्य युग में आज के बेयर्न और ऑस्ट्रिया के कुछ भाग को घेरे हुए थी और जिसे बाद में चार्लिमान्ज ने अपने अधीन कर लिया। हालांकि ये लोग धीरे-धीरे डेन्यूब और आल्प्स की ओर आव्रजन करते रहे और उन सभी क्षेत्रों की ओर भी जहाँ बोआरिश्व बोलिया बोली जाती थीं। बोआरिश्व भाषा क्षेत्र बेयर्न में: ऊपरी बेयर्न निम्न बेयर्न ऊपरी पालाटिनेट ऑस्ट्रिया में: पूरे देश में, केवल वोरार्लबर्ग नामक संघीय राज्य में और तिरोल के रियुट जिले में जहाँ पर अलेमानिक की एक बोली, बोली जाती है। स्विट्ज़रलैण्ड में: सामनाउन नामक ग्राम में जो ग्रौबुन्डेन में हैं। इटली में: बोल्ज़ानो-बोज़न नामक पूरे प्रान्त में और ट्रेन्टो और वेनेटो में जर्मन भाषी समुदायों द्वारा। हंगरी में: सोपरोन नगर में जो आधिकारिक रूप से द्वि-भाषी है। बावारियाई और ऑस्ट्रियाई के कुछ नमूने ऑस्ट्रियाई S' Boarische is a Grubbm vô Dialektn im Sü(i)dn vôm daitschn Språchraum. बावारियाई S' Boarische is a Grubbm vo Dialekt im Sidn vom daitschn Språchraum. मानक जर्मन Das Bairische ist eine Gruppe von Dialekten im Süden des deutschen Sprachraumes. हिन्दी जर्मन भाषी क्षेत्र के दक्षिण में बावारियाई एक बोली-समूह है। ऑस्ट्रियाई Serwas/Zers/D'Ehrè/Griaß Di, i bî da Pèda und kumm/kimm vô Münchrn. बावारियाई Serwus/Habèderè/Griaß Di/Grüß Gott, i bin/bî da Pèda und kumm/kimm vo Minga. मानक जर्मन Hallo/Servus/Grüß dich, ich bin Peter und ich komme aus München. हिन्दी नमस्कार, मैं पीटर हूँ और में म्यूनिख से आया हूँ। ऑस्ट्रियाई D'Lisa/'s-Liasl håd se an Hàxn brochn/brocha. बावारियाई As Liasal håd se an Hàxn/Hàx brocha. मानक जर्मन Lisa hat sich das Bein gebrochen. हिन्दी लीसा ने अपना पैर तुड़वा लिया हैं। ऑस्ट्रियाई I hå/håb/hã/hò a Göid/Gòid gfundn. बावारियाई I hå/håb a Gèid/Gòid/Göld gfundn/gfuna. मानक जर्मन Ich habe Geld gefunden. हिन्दी मैंने पैसा पाया है। इन्हें भी देखें जर्मन भाषा बाहरी कड़ियाँ बोआरिश्च के लिए एथ्नोलॉग प्रतिवेदन श्रेणी:जर्मनी की भाषाएँ श्रेणी:ऑस्ट्रिया की भाषाएँ