411 REFERENCE · Wikipedia
तिरिच मीर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
तिरिच मीर Tirich Mir (The Kingdom Of Djinns And Fairies).jpg Tirich Mir summit at night Khyber Pakhtunkhwa#Pakistan Location in Pakistan Chitral District, Khyber Pakhtunkhwa, Pakistan right 7708 Ranked 33rd 3908 Ranked 30th Ultra Hindu Kush 36 15 15 N 71 50 36 E type:mountain_scale:100000 dms inline,title http://www.peaklist.org/WWlists/ultras/afghan.html Afghanistan and Pakistan Ultra-Prominence peaklist.org 2014-01-03 https://web.archive.org/web/20160304023427/http://peaklist.org/WWlists/ultras/afghan.html 4 मार्च 2016 dead Arne Næss, P. Kvernberg, H. Berg, and Tony Streather in 1950 glacier/snow/ice ترچ میر 260
तिरिच मीर (ur ترچ میر, Tirich Mir) पाकिस्तान के ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रान्त में चित्राल शहर के पास स्थित एक पर्वत है, जो हिन्दु कुश पर्वत शृंखला का सबसे ऊँचा पहाड़ भी है। ७,७०८ मीटर (२५,२८९ फ़ुट) ऊँचा यह पर्वत हिमालय-काराकोरम श्रेणी के बाहर का सबसे ऊँचा पहाड़ है और दुनिया भर का ३३वाँ सबसे ऊँचा शिखर है (बाक़ी ३२ हिमालय-काराकोरम में स्थित हैं)। चित्राल शहर से तिरिच मीर दिखता ही है लेकिन यह पहाड़ इतना विशाल है कि इसे पाकिस्तान की सरहद के पार अफ़्ग़ानिस्तान के कुछ सीमाई इलाक़ों से भी देखा जा सकता है।Himalaya, Michael Palin, Basil Pao, Macmillan, 2005, ISBN 978-0-312-34162-6, ... the solitary bulk of Tirich Mir, 25228 feet (7708 m), the highest mountain in the Hindu Kush ...
नाम की उत्पत्ति
'मीर' शब्द का मतलब 'राजा' या 'मालिक' होता है। 'तिरिच मीर' के पूरे नाम के बारे में दो धारणाएँ हैं। पहली यह है कि यह चित्राल की एक छोटी तिरिच नामक वादी के पास है, तो हो सकता है इसका मतलब 'तिरिच वादी का राजा' है। दूसरी सम्भावना है कि यह नाम वाख़ी भाषा से है जिसमें 'तिरिच' का मतलब 'छाँव' होता है, यानि पूरे नाम का मतलब 'छाँव का राजा' है। इस पर्वत की लम्बी परछाईयाँ वाख़ान के क्षेत्र पर पड़तीं हैं तो मुमकिन है यह नाम उस बात से आया हो।
सर्वप्रथम चढ़ाई
तिरिच मीर के शिखर पर सबसे पहले सन् १९५० में नोर्वे से आया पर्वतारोहियों का एक दस्ता सफलतापूर्वक चढ़ा था। इसके आसपास के क्षेत्रों में यह लोक-धारणा है कि इस पहाड़ पर जिन्न-भूत, चुड़ैलें और पारियाँ रहतीं हैं जो चढ़ने वालों के लिए संकट बनाती हैं। वास्तव में भी हर साल यहाँ आये कुछ सैलानी इसकी ढलानों पर घूमते-चढ़ते मारे जाते हैं। अक्सर यह गहरी खाईयों में गिर जाते हैं और इनके शरीर नहीं मिलते।Maps and scientific reports, Sir William Martin Conway, T. Fisher Unwin, 1894, ... in Tirich Mir, horses are hag-ridden and found with witches' stirrups in their manes, children are carried off, men have passed days in the fairies' company, and that two generations ago a Mehtar of Chitral married a fairy bride ...
इन्हें भी देखें
चित्राल
वाख़ान
हिन्दु कुश
नोशक पर्वत
सन्दर्भ
2
श्रेणी:हिन्दु कुश
श्रेणी:ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा
श्रेणी:पर्वत
श्रेणी:पाकिस्तान के पर्वत
श्रेणी:सात हज़ारी
श्रेणी:ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा के पर्वत