411 REFERENCE · Wikipedia
चेन लियांग्यू
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चेन लियांग्यू (सरलीकृत चीनी:陈良宇; पारम्परिक चीनी: 陳良宇; पिनयिन: Chén Liángyǔ) (जन्म अक्टूबर 1946) चीन की समाजवादी दल के नेता हैं। उनका जन्म निन्गबो, जेजियांग प्रदेश में हुआ था। वे चीन के पूर्व राष्ट्रपति जियांग ज़ेमिन के क़रीबी थे और कहा जाता है कि उन्होंने शंघाई की गरमाती अर्थव्यवस्था पर क़ाबू पाने के लिए किए गए वर्तमान राष्ट्रपति हू जिंताओ के निर्देशों को अनदेखा कर दिया। चेन लियांग्यू को सत्ता के दुरुपयोग और घूसख़ोरी के लिए दोषी पाया गया है। पिछले एक दशक में भ्रष्टाचार के आरोप में सज़ा पाने वाले वे सबसे वरिष्ठ चीनी अधिकारी हैं।