411 REFERENCE · Wikipedia
खंडाला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
खंडाला Khandala Mumbai-pune-expressway.jpg राजमाची गार्डन, खंडाला से मुम्बई-पुणे एक्स्प्रेसवे का दृश्य खंडाला India Maharashtra 18.758 73.372 inline, title महाराष्ट्र में स्थिति देश प्रान्त महाराष्ट्र ज़िला पुणे ज़िला 550 2011 भाषा प्रचलित मराठी भारतीय मानक समय +5:30
खंडाला (Khandala) भारत के महाराष्ट्र राज्य के पुणे ज़िले में स्थित एक हिल स्टेशन और नगर है। पश्चिमी घाट की पहाड़ियों में बसा यह स्थान लोनावला से 3 किमी दूर और कर्जत से 33.4 किमी दूर स्थित है।"RBS Visitors Guide India: Maharashtra Travel Guide https://web.archive.org/web/20190703140613/https://books.google.com/books?id=TQ1ACQAAQBAJ 3 जुलाई 2019 ," Ashutosh Goyal, Data and Expo India Pvt. Ltd., 2015, ISBN 9789380844831"Mystical, Magical Maharashtra https://web.archive.org/web/20190630170850/https://books.google.com/books?id=5xefEXhvG8EC 30 जून 2019 ," Milind Gunaji, Popular Prakashan, 2010, ISBN 9788179914458Hunter, William Wilson, Sir, et al. (1908). Imperial Gazetteer of India, Volume 18, pp 398–409. 1908-1931; Clarendon Press, Oxford
विवरण
खंडाला, भोर घाट के एक छोर (ऊपर) पर स्थित है, जो कि दक्कन के पठार और कोंकण के मैदान के बीच के सड़क संपर्क पर स्थित एक प्रमुख घाट है। इस घाट से भारी सड़क और रेल यातायात गुजरता है। मुंबई और पुणे के बीच की मुख्य कड़ी मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे, खंडाला से ही होकर गुजरता है। पास के शहरों से आसान पहुंच के कारण, खंडाला हाइकिंग (पैदल यात्रा) करने वाले पर्यटकों के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय है। ड्यूक की नाक (ड्यूक्स नोज़) नामक पहाड़ी चोटी से खंडाला और भोर घाट के सुन्दर नज़ारों का आनन्द लिया जा सकता है।
लोकप्रिय संस्कृति में
खंडाला का जिक्र फिल्म ग़ुलाम के प्रसिद्ध गाने " आती क्या खंडाला" में किया गया है। १९७५ की कालजयी फिल्म छोटी सी बात में अशोक कुमार द्वारा अभिनीत चरित्र जो कि सेना से सेवानिवृत एक कर्नल है, खंडाला में रहता है।
चित्र दीर्घा
इन्हें भी देखें
पुणे ज़िला
लोनावला
सन्दर्भ
श्रेणी:पुणे ज़िला
श्रेणी:महाराष्ट्र के शहर
श्रेणी:पुणे ज़िले के नगर
श्रेणी:महाराष्ट्र में हिल स्टेशन
श्रेणी:लोनावला-खंडाला