411 REFERENCE · Wikipedia
सईद इब्न ज़ैद
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सईद इब्न ज़ैद (593-671)(अंग्रेज़ी:Sa'id ibn Zayd) इस्लाम के पैगंबर मुहम्मद के साथियों में से एक थे। अशरह मुबशरह अर्थात उन दस सहाबा में से है जिन्हें जीवन काल ही में स्वर्ग की शुभ सूचना दी गयी थी|
सईद रजिअल्लाहुअन्हु मदीना प्रवास करने वाले पहले सहाबी थे| वह बद्र की जंग में भाग नहीं ले पाये, क्यों कि उस समय वह सिरिया में थे| सईद ने उन सभी अन्य लड़ाइयों में भाग लिया जिनमें मुहम्मद व्यक्तिगत रूप से लड़े थे।
उन्होंने मुहम्मद के सचिव के रूप में कार्य किया और कुरआन की आयतों को रिकॉर्ड किया।
वह उमर बिन खत्ताब रजिअल्लाहुअन्हु के रिश्ते के भाई थे| हज़रत उमर ने पहली बार इनसे क़ुरआन सुना था जिससे प्रभावित हुए और बाद में इस्लाम धर्म अपनाया था।Said ibn Zayd https://www.alim.org/history/prophet-companion/46/
हदीस में उल्लेख
अब्दुर रहमान बिन औफ़ ने उल्लेख किया कि :
अल्लाह के पैग़म्बर ने कहा: " अबू बक्र स्वर्ग में है, ' उमर स्वर्ग में है,' उस्मान स्वर्ग में है, ' अली स्वर्ग में है, तल्हा स्वर्ग में है, ज़ुबैर स्वर्ग में है,' अब्द अल-रहमान इब्न औफ स्वर्ग में हैं, साद बिन अबी वक्कास स्वर्ग में है, सईद इब्न ज़ैद स्वर्ग में है, और अबू उबैदाह इब्न अल-जर्राह स्वर्ग में है। "- अल-तिर्मिज़ी द्वारा एकत्रित http://sunnah.com/urn/636260 Hadith - Chapters on Virtues - Jami` at-Tirmidhi - Sunnah.com - Sayings and Teachings of Prophet Muhammad (صلى الله عليه و سلم) sunnah.com 17 June 2018 https://web.archive.org/web/20171109134745/https://sunnah.com/urn/636260 9 नवंबर 2017 dead
सन्दर्भ
श्रेणी:सहाबा
श्रेणी:अशरह मुबशरह
इन्हें भी देखें
बद्र की लड़ाई
मुहम्मद के अभियानों की सूची