411 REFERENCE · Wikipedia
वख़्श नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वख़्श
Vakhsh.JPG
वख़्श नदी (नीला)
आमू दरिया
37.1112 68.3141 type:river dms inline
देश
786
621 m3/s cuft/s onhttp://webworld.unesco.org/water/ihp/db/shiklomanov/part%274/former%20ussr/TADZHIKISTAN/2ta%60va~1.htm
Vakhsh at Golovnaya Hyd'Elec'Power
UNESCO
Soviet Union Hydro-Station archive
1936–1985
2014-02-01
2016-05-27
https://web.archive.org/web/20160527045339/http://webworld.unesco.org/water/ihp/db/shiklomanov/part%274/FORMER%20USSR/TADZHIKISTAN/2ta%60va~1.htm
live
39100
वख़्श (tg Вахш) जिसे उत्तर मध्य ताजिकिस्तान में सुर्ख़ाब नदी और किर्गिज़स्तान में किज़िल सू भी कहा जाता है, मध्य एशिया में स्थित एक नदी है जो आमू दरिया की एक उपनदी भी है। यह ताजिकिस्तान की मुख्य नदियों में से एक है।Fish and fisheries at higher altitudes: Asia https://web.archive.org/web/20160802031754/https://books.google.com/books?id=Z4HESCeJyZcC 2 अगस्त 2016, Food & Agriculture Org., 1999, ISBN 978-92-5-104309-7, ... In its upper reaches the Amu Darya is known as Vakhan River (Vakhsh), then as Panj River (Pyandzh), when it receives the Pamir River ...
नाम का उच्चारण
'वख़्श' और 'सुरख़ोब' में 'ख़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'ख' से ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण 'ख़राब' और 'ख़रीद' के 'ख़' से मिलता है।
नदीमार्ग
वख़्श किर्गिज़स्तान की अलाई वादी से उत्पन्न होकर २६२ किलोमीटर पश्चिम की ओर चलती है और फिर ताजिकिस्तान में प्रवेश करती है। वहाँ यह ५२४ किमी चलकर पामीर पर्वत क्षेत्र पहुँचती है जहाँ यह बहुत पहाड़ी इलाक़ों की तंग गलियों से होती हुई निकलती है। ताजिकिस्तान की बहुत सी हिमानियों (ग्लेशियर) से भी इसको और जल मिलता है। यहाँ मुक्सु नदी भी इसमें जा मिलती है। ताजिकिस्तान में इसको 'वख़्श' नाम उस जगह के बाद दिया जाता है जहाँ सुरख़ोब नदी और ओबीहिंगू नदी का संगम होता है। पामीर क्षेत्र से निकलकर यह दक्षिण-पश्चिमी ताजिकिस्तान के मैदानी इलाक़ों से गुज़रती है और फिर जाकर पंज नदी में विलय हो जाती है। इस विलय के बाद इन दोनों नदियों के मिली हुई धरा को आमू दरिया के नाम से पुकारा जाता है।
इन्हें भी देखें
आमू दरिया
पंज नदी
सन्दर्भ
श्रेणी:किर्गिज़स्तान की नदियाँ
श्रेणी:ताजिकिस्तान की नदियाँ
श्रेणी:एशिया की अंतरराष्ट्रीय नदियाँ