411 REFERENCE · Wikipedia
२ जनवरी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right
२ जनवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का २रा दिन है। वर्ष में अभी और ३६३ दिन बाकी हैं (अधिवर्ष में 364)। यह भारत में नये वर्ष
प्रमुख घटनाएँ
2020 - भारतीय रेलवे ने एक एकीकृत हेल्पलाइन नंबर 139 की घोषणा की
1954 - पद्म विभूषण पुरस्कार की स्थापना
1954 - भारत रत्न पुरस्कार प्रारम्भ किया गया।
1757 - राबर्ट क्लाइव ने नवाब सिराजुद्दौला से कलकत्ता (कोलकाता) को वापस छीना
2002 - दृष्टिबाधित लोगों को नोटों की पहचान करने में मदद हेतु आरबीआई ने मनी मोबाइल ऐप लांच किया, जो दृष्टिबाधित लोगों को नोटों की पहचान करने में मदद करता है।
१५०२- स्पेन के राजा ने सभी मुस्लिमों को ईसाई बन जाने का आदेश दिया। १६०९ में आखिरी मुल्ला को जो धर्म परिवर्तन को तैयार नहीं था स्पेन से बाहर निकाल दिया गया।
१८३९- फ्रांसीसी छायाकार लुइस डगरे ने पहली बार चाँद का चित्र खीँचा।
१९१५- रूसी सेनाओं ने अहमद पाशा के नेतृत्व वाली तुर्की की सेना को बुरी तरह हराया। इसमें तुर्की के ७० हजार सैनिक मारे गए।
१९१९- लिथुआनिया स्वतंत्र घोषित हुआ।
१९७३- जनरल एस. एफ. ए. जे. मानिक शॉ को फिल्ड मार्शल बनाया गया।
१९९१- तिरुअनंतपुरम हवाई अड्डा को अंतर्राष्ट्रिए स्तर का बनाया गया।
१९९३ -
बोसनिया में शांति के लिये वार्ता शुरु।
श्रीलंका में गृहयुद्ध शुरु हुआ और १०० नागरिक मारे गए।
२०१०-
सोमालियाई जलदस्युओं ने इटली के जेनओआ से सोमालिया होते हुए भारत के कांडला बंदरगाह आ रहे सिंगापुर ध्वजवाहक एमवी प्रमोनी नामक रसायनिक जलपोत का अपहरण कर लिया।
उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के कारण पाँच ट्रेनों की दुर्घटना में १० यात्रियों की मृत्यु हो गई और ४० घायल हो गए। इटावा के पास सराय भोपत स्टेशन पर दिल्ली की ओर आ रही लिच्छवी एक्सप्रेस ने मगध एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी। कानपुर के पनकी से दो किलोमीटर की दूरी पर दिल्ली से जा रही प्रयागराज उसी ट्रैक पर खड़ी गोरखधाम एक्सप्रेस से टकरा गई। सरयू एक्सप्रेस एक ट्रॉली से टकरा गई।
२०१६ - साउदी अरब के सिया मौलवी निम्र अल को फाँसी दी गई।
जन्म
१९०५ - जैनेंद्र कुमार, हिंदी कहानीकार तथा उपन्यासकार
२०१५ - वसंत गोवारीकर (आयु ८१ वर्ष) भारतीय वैज्ञानिक और इसरो के अध्यक्ष, डेंगू और मूत्रपथ के संक्रमण से निधन
1970 - मेजर विवेक गुप्ता - 'महावीर चक्र' से सम्मानित भारत के जांबाज सैनिक थे।
1970 - बुला चौधरी - प्रसिद्ध तैराक।
1953 - अश्विनी कुमार चौबे - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञों में से एक हैं।
1940 - एस. आर. श्रीनिवास वर्द्धन- भारतीय अमरीकी गणितज्ञ।
1905 - जैनेन्द्र कुमार- हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कथाकार और उपन्यासकार।
1899 - सुकुमार सेन - भारत के प्रथम मुख्य चुनाव आयुक्त थे।
1878 - मन्नत्तु पद्मनाभन - केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक थे
निधन
१९८९ - सफदर हाशमी, भारतीय रंगकर्मी, जन नाट्य मंच के संस्थापक
2021 - बूटा सिंह - कांग्रेस के वरिष्ठ राजनेता तथा भूतपूर्व पूर्व में भारत के गृह मंत्री
2019 - रमाकांत आचरेकर - भारतीय क्रिकेट कोच थे।
2011- बली राम भगत, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्
1987 - हरे कृष्ण मेहताब - 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' के प्रमुख नेता तथा आधुनिक उड़ीसा के निर्माताओं में से एक
1950 - मौलाना मज़हरुल हक़ - स्वतंत्रता सेनानी थे।
1944 - विट्ठल रामजी शिंदे - महाराष्ट्र के प्रसिद्ध और बड़े समाज सुधारकों में से एक थे।
बाहरी कडियाँ
बीबीसी पे यह दिन
श्रेणी:जनवरी