Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सत्यानन्द सरस्वती

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सत्यानंद सरस्वती हिन्दू yes 1923 12 25 अलमोड़ा, उत्तराखंड yes 2009 12 5 1923 12 25 स्वामी शिवानंद सरस्वती स्वामी सत्यानन्द सरस्वती (24 दिसम्बर 1923 – 5 दिसम्बर 2009), संन्यासी, योग गुरू और आध्यात्मिक गुरू थे। उन्होने अन्तरराष्ट्रीय योग फेलोशिप (1956) तथा बिहार योग विद्यालय (1963) की स्थापना की। उन्होंने ८० से भी अधिक पुस्तकों की रचना की जिसमें से 'आसन प्राणायाम मुद्राबन्ध' नामक पुस्तक विश्वप्रसिद्ध है। जीवन स्वामी सत्यानन्द का जन्म 23 दिसम्बर 1923 को उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा में मार्गशीर्ष की पूर्णिमा को हुआ था। उनके पिताजी ब्रिटिश शासन में पुलिस अधिकारी थे तथा उनकी माँ नेपाल के राजघराने की थीं। अपने माता-पिता की एकलौती संतान सत्यानन्द ने बचपन से ही धर्म और अध्यात्म में गहरी दिलचस्पी दिखाना प्रारम्भ कर दिया था। उन्हें अपने आध्यात्मिक गुरु की प्रबल तलाश थी और वह इसके लिए काफी घूमा करते थे।महायोगी स्वामी सत्यानंद का महाप्रयाण १८ वर्ष में उन्होने घर छोड़ दिया, १९ वर्ष की आयु में उन्हें अपने गुरु शिवानन्द सरस्वती के दर्शन हुए। १९४७ में उन्हें गुरु ने परमहंस सन्यास में दीक्षित किया। उन्होंने १२ साल गुरु की सेवा की। उसके बाद वे परिव्राजक के रूप में घूमते रहे - भारत, अफ़ग़ानिस्तान, बर्मा, नेपाल एवम श्रीलंका में। इस दौरान उन्होंने यौगिक तकनीकों को प्रतिपादित तथा परिष्कृत किया। योग की अति प्राचीन पद्धति को विज्ञान के सम्मत और इसके परिप्रेक्ष्य में प्रस्तुत करने की आवश्यकता का अनुभव होने पर उन्होंने १९५६ में अंतर्राष्ट्रीय योग मित्र मण्डल तथा १९६३ में बिहार योग विद्यालय की स्थापना की। इसके बाद विदेशों और स्वदेश में कई यौगिक भ्रमण तथा प्रवचन किये। १९८८ में सब त्याग कर संन्यास ले लिया। १९८९ में उन्हें रिखिया (झारखंड में देवघर के निकट) आकर आसपास के लोगों की मदद करने का दैवीय आदेश आया। यहाँ उन्होंने एकान्तवास करते हुए उच्च वैदिक साधनाएँ कीं। ५ दिसम्बर २००९ की मध्यरात्रि में अपने शिष्यों की उपस्थिति में वे महा समाधि में लीन हो गए। सन्दर्भ इन्हें भी देखें योग निद्रा बाहरी कड़ियाँ स्वामी सत्यानन्द सरस्वती का महाप्रयाण Bihar School of Yoga श्रेणी:योग श्रेणी:आध्यात्मिक गुरु श्रेणी:1923 में जन्मे लोग श्रेणी:२००९ में निधन