411 REFERENCE · Wikipedia
हेट स्टोरी 4
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हेट स्टोरी 4 Hate Story 4 poster.jpeg फिल्म का पोस्टर विशाल पाण्ड्य भूषण कुमार कृशन कुमार विवेक भटनागर (कार्यकारी निर्माता) मिलाप मिलन झवेरी (संवाद) समीर अरोड़ा विशाल पाण्ड्य समीर अरोड़ा उर्वशी रौटेला विवान भटेना करन वाही इहाना ढिल्लों गुलशन ग्रोवर सन्नी और इंदर बावरा सुनीता राडिया मनीष मोरे टी-सीरीज एए फिल्म्स 2018 03 09 y 131 मिनट भारत हिन्दी 18 करोड़ http://www.bollywoodhungama.com/news/box-office-special-features/box-office-hate-story-iv-decent-weekend-3-storeys-dil-juunglee-stay-low/ संग्रहीत प्रति 19 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20180316083735/http://www.bollywoodhungama.com/news/box-office-special-features/box-office-hate-story-iv-decent-weekend-3-storeys-dil-juunglee-stay-low/ 16 मार्च 2018 live 20.04 करोड़http://www.bollywoodhungama.com/movie/hate-story-4/box-office/#bh-movie-box-office संग्रहीत प्रति 19 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20180319221531/http://www.bollywoodhungama.com/movie/hate-story-4/box-office/#bh-movie-box-office 19 मार्च 2018 live
हेट स्टोरी 4 भारतीय हिन्दी फिल्म है, जिसका निर्देशन विशाल पाण्ड्य ने किया है। इसकी कहानी समीर अरोड़ा ने लिखी है। इस फिल्म में उर्वशी रौटेला, करन वाही , इहाना ढिल्लों और विवान भटेना मुख्य किरदार में हैं। 9 मार्च 2018 को सिनेमाघरों में इस फिल्म को प्रदर्शित किया गया। अठारह करोड़ में बनी इस फिल्म ने अब तक लगभग ₹20 करोड़ का कारोबार किया है। लेकिन इसे आलोचकों से ज्यादातर नकारात्मक समीक्षा ही मिली।
कहानी
ये कहानी आर्यन खुराना (विवान भटेना) और राजवीर खुराना (करन वाही) नाम के दो भाइयों की है, जो ब्रिटेन में रहते हैं और एक अमीर व्यापारी विक्रम खुराना (गुलशन ग्रोवर) के बेटे हैं। रिशमा (इहाना ढिल्लों) आर्यन की प्रेमिका रहती है। राजवीर अपनी पुरानी प्रेमिका को छोड़ कर ताशा उर्फ नताशा चौधरी (उर्वशी रौटेला) से प्यार करने लगता है। उस लड़की पर आर्यन भी लट्टू हो जाता है। लेकिन विक्रम, जो मेयर का चुनाव लड़ रहे हैं, वे आर्यन को राजवीर और ताशा को एक दूसरे से दूर करने की ज़िम्मेदारी देते है। राजवीर, ताशा से अपने प्यार का इज़हार भी करता है, लेकिन आर्यन उन दोनों को अलग करने में सफल हो जाता है और ताशा को अपना बना लेता है।
कलाकार
उर्वशी रौटेला - नताशा चौधरी / ताशा
विवान भटेना - आर्यन खुराना
करन वाही - राजवीर खुराना
इहाना ढिल्लों - रिश्मा
गुलशन ग्रोवर - विक्रम खुराना
निर्माण
इस फिल्म का निर्माण से पहले का कार्य जून 2017 से ही शुरू हो गया था और फिल्माने का कार्य लंदन में सितम्बर 2017 से शुरू किया गया, जो 11 नवम्बर 2017 को समाप्त हुआ। इसके बाद 26 जनवरी 2018 को टी-सीरीज ने इसका ट्रेलर जारी किया।
समीक्षा
नवभारत टाइम्स ने इस फिल्म को पाँच में से 2.5 सितारे ही दिये हैं। इसके अनुसार निर्देशक ने नए कलाकारों को नए रूप से डालने का प्रयास किया है, इसमें कोई नामी चेहरा नहीं है, पर अपनी इसके पिछले फिल्मों के कारण उर दर्शकों में अपना प्रभाव छोड़ने में सफल रहा। इस फिल्म के लिए निर्देशक ने बहुत से अच्छे खूबसूरत जगहों को चुना है।हेट स्टोरी 4 समीक्षा https://navbharattimes.indiatimes.com/movie-masti/movie-review/hate-story-4-movie-review-in-hindi/moviereview/63231963.cms 20 मार्च 2018 9 मार्च 2018 नवभारत टाइम्स https://web.archive.org/web/20180320105858/https://navbharattimes.indiatimes.com/movie-masti/movie-review/hate-story-4-movie-review-in-hindi/moviereview/63231963.cms 20 मार्च 2018 live
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
tt5325684
श्रेणी:2018 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:हिन्दी फ़िल्में