Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

प्रवीण तोगड़िया

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

डॉ॰ प्रवीण तोगड़िया गुजराती Praveen Togadia.jpg 1956 अमरेली, गुजरात, भारत भारतीय अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद प्रवीण तोगड़िया भारत के डॉक्टर, कैंसर सर्जन और हिन्दू राष्ट्रवाद के प्रबल उद्घोषक हैं। वे विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अन्तरराष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। Togadia replaces Singhal as VHP's international president तोगड़िया ने विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में सिंघल की जगह ली थी किन्तु 14 जून 2018 को उन्होंने स्वयं को विश्व हिन्दू परिषद से अलग कर लिया तथा 24 जून 2018 को दिल्ली में अपने समर्थकों के साथ राम मंदिर, धारा-370 गौ हत्या पर कानून जैसे मुद्दों को केंद्र बना कर "अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद" (AHP) की स्थापना की । http://www.rediff.com/news/report/togadia-replaces-singhal-as-vhps-international-president/20111219.htm १९ दिसम्बर २०११ रीडिफ़ डॉट कॉम ६ जून २०१४ https://web.archive.org/web/20140607002259/http://www.rediff.com/news/report/togadia-replaces-singhal-as-vhps-international-president/20111219.htm 7 जून 2014 live सम्प्रति वे 'अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद' के अध्यक्ष हैं। समझा जाता है कि वर्तमान में संघ परिवार से उनके सम्बन्ध अच्छे नहीं हैं। वे नरेन्द्र मोदी के आलोचक हैं। उन्हें १९७९ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंस्वेकों का मुख्य मार्गदर्शक केवल २२ वर्ष की उम्र में चुना गया। उन्हें उनके उत्तेजक और गर्म बयानों के लिए जाना जाता है। हिंदुत्व की व्याख्या का ये उदहारण समेत सटीक विवरण देते है। ये सौराष्ट्र के पटेल है, किसान के बेटे है, ये अहमदाबाद में पढाई के लिए आये थे। ये चाल में रहते थे पर पढाई में हमेशा अव्वल आते थे। बचपन में एक बार उन्हें सोमनाथ मंदिर में जाने का अवसर प्राप्त हुआ (सोमनाथ के पुनरुद्धार से पहले), जब उन्होंने सोमनाथ के ध्वस्त अवशेष देखे तो उनके जीवन की दिशा ही बदल गयी और वे हिन्दुतत्व के पुनरुद्दार में लग गए। ये युवा अवस्था में ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ गए थे। रामेश्वर पालीवाल, एक आरएसएस प्रचारक संघ के मार्गदर्शन मे युवा तोगड़िया ने स्वयं सेवक के रूप में अपना जीवन शुरू किया। विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्मो में व्यस्त रहने के बावजूद भी ये महीने में एक सप्ताह रोगियों की जाँच के लिए देते है। तोगडिया के मुताबिक हिन्दू मजबूत और सैन्य स्थिति में होने के बावजूद सभी धर्मो को सामान दृष्टि से देखता है। तोगड़िया ने विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में सिंघल की जगह ली थी किन्तु 14 जून 2018 को उन्होंने स्वयं को विश्व हिन्दू परिषद से अलग कर लिया तथा 24 जून 2018 को दिल्ली में अपने समर्थकों के साथ राम मंदिर, धारा-370 गौ हत्या पर कानून जैसे मुद्दों को केंद्र बना कर "अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद" (AHP) की स्थापना की ।हिदू हृदय सम्राट प्रवीण तोगड़िया एक मात्र हिन्दुओ के विश्वसनीय नेता है ,जिन्होंने हिंदुत्व के मुद्दों पर कभी कोई समझौता नही किया .संघ परिवार से अलग होकर संघ के सामान संगठन खड़ा कर सम्पूर्ण भारत सहित विश्व के कई देश में संगठन व् सम्पर्क के आधार पर हिंदुत्व की आवाज बुलंद कर रहे है सन्दर्भ श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:1956 में जन्मे लोग श्रेणी:गुजरात के लोग