411 REFERENCE · Wikipedia
एकवर्गी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|334px|क्लेडोग्राम चित्र, जिसमें नीले व लाल रंग के समूह दोनों एकवर्गीय (मोनोफायलिटिक) हैं क्योंकि दोनों का एक अलग-अलग सांझा पूर्वज है, जबकि हरा समूह पारवर्गी (पैराफायलिटिक) है
जीवविज्ञान में जीवों के किसी समूह के सन्दर्भ में एकवर्गी या मोनोफायली (Monophyly) वह दशा होती है जिसमें उस समूह की सदस्य जातियाँ एक क्लेड बनाती हैं, अर्थात इन जीवों के टैक्सोन का एक सांझा पूर्वज होता है। ध्यान दें कि एकवर्गी समूह की परिभाषा में उस सांझे पूर्वज के सभी संतान टैक्सोन का समूह में सम्मिलित होना आवश्यक है। अगर केवल कुछ ही टैक्सोन सदस्य हैं, तो ऐसे समूह को पारवर्गी (पैराफायली) कहा जाता है। एकवर्गी समूह बहुवर्गी (पोलीफायली) और पारवर्गी (पैराफायली) समूहों से भिन्न होते हैं।Dupuis Claude 1984 Willi Hennig's impact on taxonomic thought Annual Review of Ecology and Systematics 15 1–24 0066-4162Simpson, Michael George 2006 Plant systematics Academic Press Burlington; San Diego; London 978-0-12-644460-5Williams, D. M. and Ebach. M. C. 2020. Cladistics: a guide to biological classification. Cambridge University Press.
इन्हें भी देखें
क्लेड
बहुवर्गी
पारवर्गी
सांझा पूर्वज
सन्दर्भ
श्रेणी:वर्गानुवंशिकी