Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

देवयानी खोब्रागड़े

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

देवयानी खोब्रागड़े Indian_Ambassador_to_the_Kingdom_of_Cambodia_Dr._Devyani_Khobragade.jpg देवयानी खोब्रागड़े 1974 मुंबई, महाराष्ट्र न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका.US gone overboard Firstpost World 18 दिसम्बर 2013 http://www.firstpost.com/world/the-us-has-gone-overboard-against-indian-diplomat-devyani-khobragade-1290477.html https://web.archive.org/web/20131218054735/http://www.firstpost.com/world/the-us-has-gone-overboard-against-indian-diplomat-devyani-khobragade-1290477.html 18 दिसंबर 2013 dead India India राजनयिक दूत, संयुक्त राष्ट्र 1999- भारत सरकार विदेश मंत्रालय, भारत सरकार उत्तम खोब्रागड़े (पिता)Father meets Shinde Zee News 18 दिसम्बर 2013 http://zeenews.india.com/news/nation/father-of-indian-diplomat-devyani-khobragade-arrested-in-us-meets-shinde_897405.html https://web.archive.org/web/20131217221647/http://zeenews.india.com/news/nation/father-of-indian-diplomat-devyani-khobragade-arrested-in-us-meets-shinde_897405.html 17 दिसंबर 2013 live देवयानी खोब्रागड़े (जन्म: 1974, मुंबई, महाराष्ट्र) अमेरिका स्थित न्यूयॉर्क में नियुक्त भारतीय उप महावाणिज्य दूत रह चुकी हैं। वे 1999 बैच की आईएफएस अधिकारी हैं तथा वर्तमान में न्यूयॉर्क में ही संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में कार्यरत हैं। प्रारंभिक जीवन देवयानी का जन्म 1974 में मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ। उनके पिता उत्तम खोब्रागड़े महाराष्ट्र कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के माउंट कारमेल स्कूल में हुई। बाद में उन्होने सेठ जीएस मेडिकल कॉलेज और केईएम अस्पताल मुंबई से एमबीबीएस किया। उनके अंकल डॉ॰ अजय एम गोंडाने भी 1985 बैच के एक आईएफएस अधिकारी है। विदेश सेवा में आने से पहले उनका सपना एक डॉक्टर बनने का था। उनकी छवि हमेशा महिला अधिकारों और लिंग समानता जैसे गंभीर मसलों की वकालत करने वाली महिला के तौर पर हुई है।http://www.bhaskar.com/article/INT-devyani-khobragade-a-doctor-turned-diplomat-4468022-PHO.html देवयानी खोब्रागड़े: डॉक्टर बनने का सपने देखते-देखते बन गई राजनयिक दैनिक भास्कर 18 दिसम्बर 2013 18 दिसम्बर 2013 https://web.archive.org/web/20131219000508/http://www.bhaskar.com/article/INT-devyani-khobragade-a-doctor-turned-diplomat-4468022-PHO.html 19 दिसंबर 2013 live व्यक्तिगत जीवन देवयानी की एक प्रोफेसर से शादी हुई है, जिनसे तीन और छह वर्ष की दो बेटियां हैं। वे अंग्रेजी, हिंदी, जर्मन और मराठी भाषाएं जानती हैं। उन्हें घूमना, पढ़ना, योग, संगीत और नृत्य का शौक है। साल 2012 में वे चेवेनिंग रोल्स रॉयस साइंस एंड इनोवेशन लीडरशिप प्रोग्राम के लिए चुनी गई और इस कोर्स को पूरा किया। वे अँग्रेजी, हिंदी, जर्मन और मराठी भाषाएं जानती हैं। वे काफी समय से दलित उत्पीड़न और लिंग भेद के खिलाफ लड़ती आई हैं। वे सोशल नेटवर्किंग साईट पर बहुत ही ज्यादा सक्रिय हैं। वे अमेरिकन एक्टर, कॉमेडियन और प्रोडूसर "जिम कैर्री" के बहुत बड़ी फैन हैं।http://ibnlive.in.com/news/devyani-khobragade--a-doctor-turned-diplomat/440161-3.html Devyani Khobragade - A doctor turned diplomat IBN Live 18 दिसम्बर 2013 https://web.archive.org/web/20131220203107/http://ibnlive.in.com/news/devyani-khobragade--a-doctor-turned-diplomat/440161-3.html 20 दिसंबर 2013 live करियर देवयानी 1999 में भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) हेतु चयनित हुई। उन्होने अमेरिका के संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) के भारतीय दूतावास में जाने से पहले पाकिस्तान, इटली और जर्मनी में भारतीय मिशनों के अंतर्गत राजनीतिक विभागों को सँभाला। वे वर्तमान में अमेरिका स्थित न्यूयॉर्क में नियुक्त भारतीय उप महावाणिज्य दूत हैं।http://ibnlive.in.com/news/devyani-khobragade--a-doctor-turned-diplomat/440161-3.html Devyani Khobragade - A doctor turned diplomat IBN Live 18 दिसम्बर 2013 https://web.archive.org/web/20131220203107/http://ibnlive.in.com/news/devyani-khobragade--a-doctor-turned-diplomat/440161-3.html 20 दिसंबर 2013 liveनौकरानी से विवाद के बाद अमेरिकी बदसलूकी का शिकार हुई देवयानी का तबादला न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में कर दिया गया। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि देवयानी को पूरी तरह से डिप्लोमेटिक इम्युनिटी मिल सके और अमेरिकी कानूनों के मुताबिक उन्हें और ज्यादा परेशान न किया जा सके।http://khabar.ibnlive.in.com/desh/ देवयानी का UN तबादला, अब मिलेगी पूरी छूट आई बी एन खबर 19 दिसम्बर 2013 https://web.archive.org/web/20131207032651/http://khabar.ibnlive.in.com/desh/ 7 दिसंबर 2013 dead विवाद right देवयानी के साथ अमेरिका का बर्ताव निन्दनीय मनमोहन सिंह, प्रधानमंत्री, भारत https://web.archive.org/web/20131219092620/http://khabar.ndtv.com/news/india/devyani-khobragade-incident-deplorable-pm-375230 19 दिसंबर 2013 एन डी टीवी, खबर, दिसम्बर 18, 2013 देवयानी को वीजा धोखाधड़ी और घरेलू नौकरानी का आर्थिक शोषण करने के आरोप में दिनांक 12 दिसम्बर 2013 को सार्वजनिक रूप से हथकड़ी लगाते हुये न्यूयार्क पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। बाद में उन्होंने न्यायालय में कहा कि वह दोषी नहीं हैं। इसके बाद उन्हें ढाई लाख डॉलर के बॉन्ड पर रिहा किया गया।http://zeenews.india.com/hindi/news/india/devyani-case-us-says-it-acted-appropriately-demands-security-for-its-diplomats/197823 देवयानी केस :भारत के रवैये से घबराया अमेरिका, मांगी राजनयिकों की सुरक्षा ज़ी नियुज 18 दिसम्बर 2013 18 दिसम्बर 2013 https://web.archive.org/web/20131219052730/http://zeenews.india.com/hindi/news/india/devyani-case-us-says-it-acted-appropriately-demands-security-for-its-diplomats/197823 19 दिसंबर 2013 live गिरफ्तार भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागडे की कपड़े उतरवाकर तलाशी लेने, उनकी डीएनए स्वैबिंग और पुलिस स्टेशन में सेक्स वर्करों, अपराधियों और नशेड़ियों के साथ खड़ा करने की बात जब सामने आई तो भारत सरकार ने इसका कडा विरोध किया। सख्ती बरतते हुए भारत ने नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के सामने से सारे बैरिकेड हटा लेने के निर्देश दिए। भारत ने अमेरिकी दूतावास के लिए भेजे जाने वाले खाने, शराब आदि सब चीज़ों के क्लियरेंस रोक लिए हैं। साथ ही सरकार ने सारे डिप्लोमैटिक स्टाफ के एयरपोर्ट पास भी वापस ले लिये हैं। अमेरिकी कॉन्स्युलेट्स में कार्यरत भारतीय स्टाफ को दिये जाने वाले वेतन का विवरण भी मांगा गया।http://navbharattimes.indiatimes.com/articleshow/27517227.cms देवयानी से दुर्व्यवहार पर उबला भारत नवभारत टाइम्स 17 दिसम्बर 2013 18 दिसम्बर 2013 https://web.archive.org/web/20131219223939/http://navbharattimes.indiatimes.com/articleshow/27517227.cms 19 दिसंबर 2013 live इस मामले में भारत के कड़े ऐतराज के बाद अमेरिका के रुख में नरमी आई। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि वो देवयानी मामले में गिरफ्तारी की प्रक्रिया की समीक्षा करेगा।http://khabar.ibnlive.in.com/news/113575/1 देवयानी मामला: भारत के तेवर देख नरम पड़ा यू एस आई बी एन खबर 18 दिसम्बर 2013 18 दिसम्बर 2013 https://web.archive.org/web/20131219033843/http://khabar.ibnlive.in.com/news/113575/1 19 दिसंबर 2013 dead इस पूरे प्रकरण में उनके वकील डेनियल एन अर्शहाक ने कहा कि अपने राजनयिक दर्जे के कारण खोब्रागड़े को मुकदमे से छूट मिली हुई है। यह पूरा अभियोजन फैसले में बेहद गंभीर भूल को दर्शाता है और यह अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल की शर्मनाक असफलता है।http://www.livehindustan.com/news/desh/national/article1-Devyani-Its-a-failure-of-US-protocol-says-Khobragade-lawyer-39-39-385042.html देवयानी के वकील का बयान, खोब्रागड़े को राजनयिक छूट हिंदुस्तान लाइव 18 दिसम्बर 2013 18 दिसम्बर 2013 https://web.archive.org/web/20131219024032/http://www.livehindustan.com/news/desh/national/article1-Devyani-Its-a-failure-of-US-protocol-says-Khobragade-lawyer-39-39-385042.html 19 दिसंबर 2013 dead बाद में देवयानी की गिरफ्तारी और बदसलूकी मामले पर तनाव बढ़ने के बाद अमेरिका ने खेद जताया। अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिव शंकर मेनन को फोन कर देवयानी मामले पर खेद प्रकट किया।http://navbharattimes.indiatimes.com/articleshow/27607999.cms देवयानी से बदसलूकी पर अमेरिकी विदेश मंत्री ने जताया खेद नव भारत टाइम्स 19 दिसम्बर 2013 19 दिसम्बर 2013 https://web.archive.org/web/20131219234027/http://navbharattimes.indiatimes.com/articleshow/27607999.cms 19 दिसंबर 2013 live सन्दर्भ 2 बाहरी कड़ियाँ देवयानी खोब्रागड़े का फेसबूक प्रोफाइल श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:भारत सरकार श्रेणी:भारतीय विदेश सेवा श्रेणी:भारतीय सिविल सेवाएं श्रेणी:1974 में जन्मे लोग