411 REFERENCE · Wikipedia
जैक हॉब्स
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सर जैक हॉब्स Hobbs in Australia in 1928 Version 2.jpg A man in a cricket shirt इंग्लैंड इंग्लैंड जॉन बेरी हॉब्स द मास्टर 16 12 1882 21 12 कैम्ब्रिज 1963 होव, ईस्ट ससेक्स इंग्लैंड दाएँ हाथ के दाहिने हाथ से मध्यम तेज़ सलामी बल्लेबाज true 1 जनवरी 1908 ऑस्ट्रेलिया 157 16 अगस्त 1930 ऑस्ट्रेलिया सरे 1905–1934 2 टेस्ट 61 5,410 56.94 15/28 211 376 1 165.00 – – 1/19 17/– प्रथम श्रेणी 834 61,760 50.70 199/273 316* 5,217 108 25.03 3 0 7/56 342/– 04 अप्रैल 2016 http://www.cricketarchive.com/Archive/Players/0/306/306.html क्रिकेटआर्काइव
सर जॉन बेरी "जैक" हॉब्स (16 दिसम्बर 1882 - 21 दिसंबर 1963, John Berry "Jack" Hobbs) अंग्रेज पेशेवर क्रिकेटर थे, जो 1905 से 1934 तक सरे के लिए और 1908 से 1930 तक 61 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड के लिए खेले। अपने समय में "मास्टर" के रूप में विख्यात, उन्हें क्रिकेट के इतिहास में महानतम बल्लेबाज में से एक माना जाता है। 61,760 रन और 199 शतककुछ स्रोत जैसे कि विज्डन क्रिकेटर्स अल्मनाकMost Runs in First-Class matches प्रथम श्रेणी मैचों में सर्वाधिक रन http://www.wisdenrecords.com/Records/First_Class/Overall/Batting/Most_Career_Runs.html विज्डन 4 अप्रैल 2016 https://web.archive.org/web/20160416184424/http://www.wisdenrecords.com/Records/First_Class/Overall/Batting/Most_Career_Runs.html 16 अप्रैल 2016 dead, जैक हॉब्स के द्वारा बनाये रन 61,237 और शतक 197 बताते हैं। के साथ वो प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन और शतक बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
क्रिकेट करियर
1882 में गरीबी में पैदा हुए हॉब्स बचपन से ही क्रिकेट में करियर बनाना चाहते थे। 1905 में सरे के लिये अपने पहले प्रथम श्रेणी मैच में उन्होंने 88 रन बनाए।जैक हॉब्स की जीवनी http://www.espncricinfo.com/england/content/player/14225.html ईएसपीएन क्रिकइन्फो ईएसपीएन क्रिकइन्फो 4 अप्रैल 2016 अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20160404144105/http://www.espncricinfo.com/england/content/player/14225.html 4 अप्रैल 2016 live आने वाले सालों में उन्होंने अपने आप को एक सफल काउंटी बल्लेबाज स्थापित किया। 1908 में इंग्लैंड के लिये टेस्ट क्रिकेट में डेब्यु किया जिसमें उन्होंने पहली पारी में 83 रन बनाए। आगे के वर्षों में मिली-जुले प्रदर्शन के बाद, 1911-12 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने तीन शतक लगाए। इस प्रदर्शन के बाद उन्हें विश्व का सबसे बड़ा बल्लेबाज माना जाने लगा। 1914 में प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत तक वो काउंटी क्रिकेट में बहुत सफल रहें। प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश सेना में सेवारत रहने के बाद, 1919 में क्रिकेट की शुरुआत होने पर उन्होंने अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखी। पर उनके करियर पर आंत में उपांत्र शोथ-एपेंडिसाइटिस से ग्रस्त होने के कारण खत्म होने का खतरा मंडराने लगा। जिस वजह से वह 1921 में सीज़न के कई मैच नहीं खेल पाए। जब वो लौटे तो वो अधिक सतर्क बल्लेबाज बन गये और खेलने की सुरक्षित शैली का इस्तेमाल करने लगे। इसके बाद वह अपनी सेवानिवृत्ति तक टेस्ट और घरेलू क्रिकेट, दोनों में निरंतर और ज्यादा रन बनाने लगे। इस अवधि में उन्होंने अपनी सबसे प्रशंसित पारियाँ खेली।
सलामी बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने कई प्रभावी भागीदारी स्थापित की; सरे के लिये टॉम हेवर्ड और एंड्रयू सैंडहॅम के साथ और इंग्लैंड के लिये विल्फ्रेड रोड्स और हरबर्ट सटक्लिफ के साथ। सटक्लिफ के साथ उनकी भागीदारी टेस्ट इतिहास में, पहले विकेट के लिए 2016 में औसत के मामले में, सबसे प्रभावी बनी हुई है।डोबेल जॉर्ज Deadly duos घातक जोड़िया http://www.espncricinfo.com/greatestteams/content/story/545226.html क्रिकइन्फो 6 अप्रैल 2016 अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20160323104029/http://www.espncricinfo.com/greatestteams/content/story/545226.html 23 मार्च 2016 live समकालीन लोग हॉब्स को अत्यंत ऊँचा दर्जा देते थे, और क्रिकेट समीक्षक अभी तक उन्हें सबसे अच्छे बल्लेबाजों में से एक में सूचीबद्ध करते रहते हैं।
हॉब्स की 56.94 की टेस्ट बल्लेबाजी औसत, सलामी बल्लेबाजों में केवल लेन हटन और सटक्लिफ से कम है। वह आराम से अपने करियर के दौरान अग्रणी टेस्ट रन बनाने वाले थे और अपने रिटायरमेंट के समय उनके सबसे ज्यादा टेस्ट रन थे। 1910 और 1929 के बीच में उनकी टेस्ट क्रिकेट में 65.55 की औसत थी।राजेश एस First-class cricket's most prolific batsman http://www.espncricinfo.com/magazine/content/story/453661.html ईएसपीएन क्रिकइन्फो 5 अप्रैल 2016 अंग्रेज़ी प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे उर्वर बल्लेबाज https://web.archive.org/web/20120109174909/http://www.espncricinfo.com/magazine/content/story/453661.html 9 जनवरी 2012 live
कीर्तिमान
जैक हॉब्स के कुछ उल्लेखनीय रिकॉर्ड इस प्रकार है:-
61,760 रन के साथ प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन।
सबसे ज्यादा प्रथम श्रेणी क्रिकेट शतक। (199)
सबसे बड़ी उम्र में टेस्ट शतक (46)
इन्हें भी देखें
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 100 शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची
टिप्पणी
सन्दर्भ
श्रेणी:१९६३ में निधन
श्रेणी:इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी
श्रेणी:1882 में जन्मे लोग