Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हाई फ़ाइव इण्टरचेंज

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|200px|डैलस का हाई फ़ाइव इण्टरचेंज हाई फ़ाइव इण्टरचेंज (High Five Interchange) डैलस, टेक्सास, संयुक्त राज्य अमेरिका में बना एक पाँच-स्तरीय अन्तर मार्ग-परिवर्तक (इण्टरचेंज) है जिसका निर्माण एच॰एन॰टी॰बी निगम द्वारा किया गया था। यह इण्टरचेंज लिण्डन बी. जॉनसन फ़्रीवे को केन्द्रीय एक्सप्रेसवे से जोड़ता है। हाई फ़ाइव डैलस का पहला पाँच-स्तरीय स्टैक इण्टरचेंज हैDallas High Five Interchange Honored as Public Works Project of the Year https://web.archive.org/web/20120222032437/http://www2.apwa.net/documents/Advocacy/Press%20Release%20Archive/2006/06%20June/6-26-06%20Dallas%20High%20Five%20Interchange%20honored%20as%20Public%20Works%20Project%20of%20the%20Year.PDF 22 फ़रवरी 2012 । अभिगमन १६ फ़रवरी २००९। और यह २६.१ करोड़ $TxDOT History, Present to 2001 https://web.archive.org/web/20110220194011/http://www.dot.state.tx.us/about%5Fus/present_2001.htm 20 फ़रवरी 2011 । टेक्सास का परिवहन विभाग। अभिगमन ११ अगस्त २००६ की लागत से तैयार हुआ था। परियोजना २००२ में आरम्भ हुई और दिसम्बर २००५ में पूरी कर ली गई। तकनीकी बातें इस इण्टरचेंज में कुल ३७ पुल हैं जो पाँच स्तरों में बँटे हुए हैं और इसलिए इसे "हाई फ़ाइव" नाम दिया गया है। इनमे सबसे ऊँचा पुल भूमि से ३७ मीटर की ऊँचाई पर है। हाई फ़ाइव में लगभग ९६ लेन-किलोमीटर हैं और यह उत्तर से दक्षिण में ३.९ किमी और पूर्व से पश्चिम में ५.५ किमी फैला हुआ है। इस इण्टरचेंज के निर्माण के लिए ६० महीनों या पाँच वर्ष का समय निर्धारित किया गया था लेकिन इसे तय समय से १३ महीने पूर्व पूरा कर लिया गया। चार वर्षों के निर्माण के दौरान इसमें कुल मिलाकर २२ लाख घन यार्ड मिट्टी, ३.५ लाख घन यार्ड कांक्रीट, ३ लाख वर्ग फुट प्रतिधारण दीवारें, ७४ हज़ार रैखिक फ़ीट (लगभग २२ हज़ार किमी) लम्बी जलनिकासी पाइपें लगीं। इसमें कुल मिलाकर २३ लाख वर्ग फ़ुट का पुलीय डेक है। पुरस्कार २००६ में अमेरिकी लोक निर्माण संघ ने हाई फ़ाइव को "वर्ष की श्रेष्ठ सार्वजनिक कार्य परियोजना" चुना। सन्दर्भ बाहरी कडियाँ High Five Interchange, Dallas हाई फ़ाइव इण्टरचेंज, डैलस गूगल मानचित्र उपग्रह दृश्य श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका में सड़क अन्तर मार्ग-परिवर्तक श्रेणी:डैलस