Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

चैता की चैत्वाली

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

चैता की चैत्वाली गायक अमित सागर द्वारा गाया गया एक गढ़वाली गीत है। यह गीत उत्तराखण्ड के पारम्परिक "चैत्वाली" लोकगीतों पर आधारित है। दिसम्बर २०१७ में किशन महिपाल के "फ्यूंलड़िया" को पीछे छोड़कर यह यू्-ट्यूब पर सबसे ज्यादा सुना जाने वाला गढ़वाली ऑडियो गीत बन गया।अमर उजाला, २२ दिसम्बर २०१७ निर्माण चैत्वाली चैत के महीने में गाए जाने वाले विशेष गीतों को कहा जाता है। उत्तराखण्डी लोककथाओं के अनुसार चैत के महीनों में खिले फूलों को देखकर आछरी (परी) नृत्य करने लगती है।अमर उजाला, १८ जुलाई २०१७ इसलिए इन गीतों को आछरी जागर भी कहा जाता है। १९६०-७० के दशक में आकाशवाणी नजीबाबाद केंद्र के निदेशक स्व. केशव अनुरागी और गढ़वाल के महान लोक गायक रहे स्व. चंद्र सिंह राही ने इन चैत्वाली गीतों से प्रेरित होकर "आछरी जागर" नामक गीत गाया था, जो उस समय अतिलोकप्रिय रहा।अमर उजाला, १८ जुलाई २०१७दैनिक जागरण, १० फरवरी २०१८ गायक अमित सागर ने २०१२ में अपने मित्र अनिल चन्दोला के साथ मिलकर दक्षिण भारतीय गीत "कोलावेरी दी" का गढ़वाली रीमेक बनाया था।द स्टेट्समैन, २५ फरवरी २०१८ इस गीत की प्रसिद्धि देखकर उन्होंने चंद्र सिंह राही को श्रद्धांजली स्वरूप एक अन्य गीत बनाकर यूट्यूब पर अपलोड करने का सोचा।द स्टेट्समैन, २५ फरवरी २०१८ गीत का संगीत गुंजन डंगवाल ने दिया है, और इसमें ढोल-दमाऊ तथा मोछंग के साथ गिटार, ड्रम तथा ट्रांस संगीत का फ्यूज़न है।हिंदुस्तान टाइम्स, १९ जुलाई २०१७ इसके बाद ९ मार्च २०१७ को उन्होंने यूट्यूब पर इस गीत का ऑडियो जारी किया। ६ मिनट १२ सेकंड के इस गीत के बोल वसंत ऋतु के आगमन, परी की सुंदरता के वर्णन तथा देवी-देवताओं के महिमामंडन से परिपूर्ण हैं।द स्टेट्समैन, २५ फरवरी २०१८ रिलीस तथा प्रसिद्धि ९ मार्च २०१७ को गायक अमित सागर ने फिर इसे नए अंदाज में गाकर जारी किया, जिसे श्रोताओं में भरपूर प्रसिद्धि प्राप्त हुई।अमर उजाला, २२ दिसम्बर २०१७ २५ मार्च २०१८ को देहरादून के उत्तरांचल प्रेस क्लब में प्रख्यात लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी और प्रीतम भरतवाण ने इस गीत के वीडियो का संयुक्त रूप से विमोचन किया।नवोदय टाइम्स, २५ मार्च २०१८ रिलीज के पहले ही दिन इस गीत के वीडियों को साठ हजार से अधिक लोगों ने यूट्यूब पर देखा था।दैनिक जागरण, २५ मार्च २०१८ इस गीत की शूटिंग श्रीनगर, पौड़ी, रुद्रप्रयाग व आसपास के क्षेत्रों में हुई है।दैनिक जागरण, २५ मार्च २०१८ लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी ने इस गीत के पारंपरिक तथा समकालीन संगीत के फ्यूज़न को "प्रभावशाली" बताते हुए कहा कि यह श्रोताओं को अपनी लय द्वारा प्रभावित करने में सफल रहा।द स्टेट्समैन, २५ फरवरी २०१८ चंदन सिंह भंडारी और प्रीतम भरतवाण ने भी अमित सागर के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि "इस गीत ने राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश में व विश्व स्तर पर छाप छोड़ी है।"नवोदय टाइम्स, २५ मार्च २०१८ टिप्पणियां 2 सन्दर्भ यू्-ट्यूब पर सबसे ज्यादा सुना जा रहा यह गढ़वाली गीत https://www.amarujala.com/dehradun/folk-singer-amit-sagar-song-boom-on-youtube ३१ मार्च २०१८ २२ दिसम्बर २०१७ अमर उजाला देहरादून https://web.archive.org/web/20180331173741/https://www.amarujala.com/dehradun/folk-singer-amit-sagar-song-boom-on-youtube 31 मार्च 2018 live राजू गुसाईं Musical sensation संगीत सनसनी https://www.thestatesman.com/features/musical-sensation-1502591900.html ३१ मार्च २०१८ २५ फरवरी २०१८ द स्टेट्समैन देहरादून en https://web.archive.org/web/20180331181914/https://www.thestatesman.com/features/musical-sensation-1502591900.html 31 मार्च 2018 live नेहा पन्त New-age artistes from U’khand are taking online world by storm उत्तराखण्ड से नए युग के कलाकार ऑनलाइन दुनिया में तूफान ला रहे हैं https://m.hindustantimes.com/dehradun/new-age-artistes-from-u-khand-are-taking-online-world-by-storm/story-WsEf4Jgg457XVxl5R7z3JL.html ३१ मार्च २०१८ १९ जुलाई २०१७ हिंदुस्तान टाइम्स enजुलाई 2025 InternetArchiveBot यूट्यूब पर उत्तराखंड के अमित की धूम https://www.amarujala.com/dehradun/uttarakhand-amit-song-hit-on-youtube ३१ मार्च २०१८ १८ जुलाई २०१७ अमर उजाला देहरादून https://web.archive.org/web/20180331173720/https://www.amarujala.com/dehradun/uttarakhand-amit-song-hit-on-youtube 31 मार्च 2018 live नेगी और भरतवाण ने लांच किया सागर के ‘चैता की चैत्वाली’ का वीडियो https://www.navodayatimes.in/news/filmi-duniya/narendra-singh-and-pritam-jointly-released-video-song/77529/ ३१ मार्च २०१८ २५ मार्च २०१८ नवोदय टाइम्स देहरादून https://web.archive.org/web/20180401003623/https://www.navodayatimes.in/news/filmi-duniya/narendra-singh-and-pritam-jointly-released-video-song/77529/ 1 अप्रैल 2018 dead यूट्यूब पर धमाल मचा रहा चैत की चैत्वाली का वीडियो https://m.jagran.com/uttarakhand/dehradun-city-video-song-releasedchait-ki-chaitwali-17725418.html ३१ मार्च २०१८ २५ मार्च २०१८ दैनिक जागरण देहरादून https://web.archive.org/web/20180401003641/https://m.jagran.com/uttarakhand/dehradun-city-video-song-releasedchait-ki-chaitwali-17725418.html 1 अप्रैल 2018 live गणेश पाण्डे सोशल मीडिया पर उत्तराखंडी लोकगीतो के अच्छे दिन https://m.jagran.com/uttarakhand/nainital-good-days-of-folk-song-on-social-media-17474632.html ३१ मार्च २०१८ १० फरवरी २०१८ दैनिक जागरण हल्द्वानी https://web.archive.org/web/20180401003709/https://m.jagran.com/uttarakhand/nainital-good-days-of-folk-song-on-social-media-17474632.html 1 अप्रैल 2018 live श्रेणी:गीत