Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बृहद्बल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बृहद्बल भारतीय महाकाव्य महाभारत में एक चरित्र है। वह भगवान् राम के एक वंशज थे, वह इक्ष्वाकु राजवंश के अंतर्गत विश्रुतवन्ता के पुत्र के रूप में कोशल राज्य के अंतिम शासक थे। कुरुक्षेत्र युद्ध में बृहद्बल ने कौरवों की ओर से युध्द लड़ा और चक्रव्यूह में अभिमन्यु द्वारा मारा गया था। जन्म विष्णु पुराण और भागवत पुराण के अनुसार बृहद्बल इक्ष्वाकु वंशज भगवान राम के पुत्र कुश की वंशबेल से थे। माखन झा कृत प्राचीन हिंदू राज्यों का मनुष्य विज्ञान : सभ्यता का एक अध्ययन ,में दावा है कि बृहद्बल राजा राम के बाद पन्द्रहवें राजा थे।Jha Makhan Anthropology of Ancient Hindu Kingdoms: A Study in Civilizational Perspective https://books.google.com/books?id=A0i94Z5C8HMC 1997 M.D. Publications Pvt. Ltd. 978-81-7533-034-4 177 14 अगस्त 2018 https://web.archive.org/web/20170331124040/https://books.google.com/books?id=A0i94Z5C8HMC 31 मार्च 2017 live बृहद्बल को इक्ष्वाकु वंश का अंतिम शासक माना जाता है। राम और बृहद्बल के बीच में ३१-३२ पीढ़ियों का अंतर था।Agarwal M. K. The Vedic Core of Human History: And Truth will be the Savior https://books.google.com/books?id=zObPAwAAQBAJ 2013 iUniverse 978-1-4917-1595-6 14 महाभारत में महाभारत कोशल के राज्य के शासक के रूप में बृहद्बल का वर्णन करता है। राजसूय यज्ञ के दौरान भीम ने बृहद्बल को वशीभूत किया था, और बाद में दिग्विजय यात्रा के दौरान कर्ण ने बृहद्बल पर विजय प्राप्त करी और इसी कारण उसने कुरुक्षेत्र युद्ध के दौरान कौरवों का साथ दिया।Pruthi Raj Vedic Civilization https://books.google.com/books?id=z3ksBrWoZm0C 2004 Discovery Publishing House 978-81-7141-875-6 75 14 अगस्त 2018 https://web.archive.org/web/20161227172030/https://books.google.com/books?id=z3ksBrWoZm0C 27 दिसंबर 2016 live युद्ध के तेरहवें दिन,जब अभिमन्यु (अर्जुन का पुत्र) चक्रव्यूह में प्रवेश करता है तो, अभिमन्यु, बृहद्बल, द्रोण, कृपाचार्य, कर्ण, अश्वत्थामा और कृतवर्मा सहित कौरवों योद्धाओं के साथ लड़ता है। बृहदबला और अभिमन्यु के बीच एक भयंकर युद्ध होता है, जिसमे बृहद्बल अभिमन्यु के प्राणघातक तीर से मारा जाता है।Menon Ramesh The Mahabharata: A Modern Rendering http://books.google.com/books?id=uA-2_WMhpzoC 2006 iUniverse 978-0-595-40188-8 246 19 जुलाई 2016 https://web.archive.org/web/20161224164232/https://books.google.com/books?id=uA-2_WMhpzoC 24 दिसंबर 2016 live इन्हें भी देखें प्राचीन वंशावली‎ सन्दर्भ श्रेणी:महाभारत के पात्र श्रेणी:हिन्दू पौराणिक कथाएँ श्रेणी:अयोध्याकुल श्रेणी:प्राचीन पौराणिक राजवंश