Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अकिता प्रीफ़ेक्चर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अकिता 秋田県 अकिता-केन Flag of Akita Prefecture.svg अकिता (नगर) तोहोकू होन्शू ११,६१२.२२ ६ठा ०.७ १ अक्टूबर २०१० ११,०६,०५० ३७वां ९५.२ ६ २५ जेपी-०५ फ़ुकि अकित-सुगि कॉपर फ़ीसण्ट Map of Japan with highlight on 05 Akita prefecture.svg आधिकारिक जालस्थल (अंग्रेज़ी) नोरिहिशा साताके अकिता प्रीफ़ेक्चर जापान के होन्शू द्वीप के उत्तर में स्थित तोहोकू क्षेत्र का एक प्रीफ़ेक्चर है। इसकी राजधानी अकिता है। इतिहास अकिता, जापान के व्यापार, राजनीति और बसासित केन्द्रों से पूर्व की ओर स्थित ओउ और देवा पर्वतों की श्रृंखलाओं द्वारा कई सौ किलोमीटर पृथक्कृत था। अकिता जापानी समाज से वर्ष ६०० ईस्वी तक पृथक रहा था। अकिता शिकार करने वाले घुमन्तू जनजातियों का क्षेत्र था। भूगोल अकिता, जापान के होन्शू दीप के उत्तरी भाग में स्थित है। इस प्रीफ़ेक्चर के पश्चिम में जापान सागर है और यह देश के अन्य चार प्रीफ़ेक्चर इसके पड़ोसी हैं: ओमोरी उत्तर में, इवाते पूर्व में, मियागी दक्षिणपूर्व में और यामागाता दक्षिण में। अकिता प्रीफ़ेक्चर आकार में आयताकार है, जो उत्तर से दक्षिण में १८१ किमी और पूर्व से पश्चिम में १११ किमी फैला हुआ है। ओउ पर्वत इस प्रीफ़ेक्चर की पूर्वी सीमा बनाते हैं और देवा पर्वत प्रीफ़ेक्चर के मध्य भाग के समानान्तर स्थित हैं। शेष उत्तरी जापान के जैसे ही यहां भी सर्दिया बहुत ठण्डी होती हैं, विशेषकर भीतरी भागों में। अर्थव्यवस्था शेष तोहोकू क्षेत्र के समान ही, अकिता की अर्थव्यवस्था पर पारम्परिक उद्योगों का प्रभुत्व है, जैसे कृषि, मध्हली-पकड़ना और वानिकी। इसके कारण बहुत से युवा लोग पलायन कर टोक्यो और अन्य बड़े नगरों को चले गए हैं। अकिता प्रीफ़ेक्चर में जनसंख्या गिरावट जापान में सबसे विकट है; यह उन चार प्रीफ़ेक्चरों में से एक हैं जहां १९४५ से ही जनसंख्या में गिरावट जारी है। इस प्रीफ़ेक्चर में कुल जनसंख्या में बच्चों का प्रतिशत भी सबसे कम ११.२% है। २०१० की स्थित तक, यहां की कुल जनसंख्या १० लाख से कुछ ऊपर है। मीडिया टेलीविज़न अकिता ब्रॉड्कास्टिंग सिस्ट्म अकिता टेलीविज़न अकिता असाही ब्रॉड्कास्टिंग बाहरी कड़ियाँ आधिकारिक जालस्थल श्रेणी:जापान के प्रीफ़ेक्चर श्रेणी:अकिता प्रीफ़ेक्चर