Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

श्री देव रामेश्वर मन्दिर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

श्री देव रामेश्वर मंदिर Shri Dev Rameshwar Temple Temple Ghati (East).jpg मन्दिर का पूर्वी द्वार India Maharashtra महाराष्ट्र में अवस्थिति 16.538 73.332 inline, title महाराष्ट्र सिंधुदुर्ग ज़िला रामेश्वर वाड़ी भगवान रामेश्वर (शिव जी) महाशिवरात्री 1 16वीं शताब्दी www.shridevrameshwar.org श्री देव रामेश्वर मन्दिर (Shri Dev Rameshwar Temple) भारत के महाराष्ट्र राज्य के सिंधुदुर्ग ज़िले के रामेश्वर वाड़ी गाँव में स्थित एक हिन्दू मन्दिर है। यह भगवान शिव को समर्पित है। इसका निर्माण 16वीं शताब्दी में हुआ था। यहाँ की मुख्य मूर्ति एक साँड पर विराजमान चतुर्भुज शिव की है, जो चांदी की बनी है और सौ किलोग्राम की कही जाती है।Official Blog for Shri Dev Rameshwar TempleThe Gazetteer of Ratnagiri - Places of Interest (Vijaydurg) इतिहास सन् 1763 में श्रीमंत माधवराव पेशवा ने सरखेल आनंदराव रुद्रजीराव धूलप को मराठा नौसेना का नौसेनाध्यक्ष नियुक्त करा। 1775 में माधवराव पेशवा ने गंगाधर भानु को विजयदुर्ग क्षेत्र का सूबेदार बनाया। 1780 में सूबेदार गंगाधर भानु ने एक विशाल सभा मण्डप बनवाया जिसमें 20 नक्काशी वाले लकड़ी के स्तम्भ थे। 18वीं शताब्दी के आरम्भ में मन्दिर के ढांचे, वास्तुशैली और आसपास के क्षेत्र में कई परिवर्तन व विकास करे गए। सरखेल आनंदराव धूलप ने मन्दिर के उत्तर और पूर्व में दो नए प्रवेशद्वार बनवाए। पूर्वी द्वार पर पहाड़ काटकर एक घाटी बनाई गई जिसमें मन्दिर तक का मार्ग बनाया गया। उन्होंने मन्दिर का मुख्य प्रवेश द्वार भी बनवाया। पूर्वी द्वार पर एक विशाल घंटी लटकी हुई है जिसपर सन् 1791 का वर्ष अंकित है और जिसे मराठा नौसेना ने एक कब्ज़े में करे गए पुर्तगाली समुद्री जहाज़ से लिया था। इसी नौका का मुख्य काठ का स्तम्भ मन्दिर घाटी के आरम्भ में मुख्य द्वार से सामने लगाया गया है। इन्हें भी देखें रामेश्वर वाड़ी सिंधुदुर्ग ज़िले सन्दर्भ श्रेणी:महाराष्ट्र में हिन्दू मंदिर श्रेणी:सिंधुदुर्ग ज़िले में पर्यटन आकर्षण श्रेणी:मराठा साम्राज्य के स्थापत्य श्रेणी:मराठा वास्तुशास्त्र