Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

इटालीन जलविद्युत परियोजना

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

इटालीन जलविद्युत परियोजना भारत की एक जलविद्युत परियोजना है जो अरुणाचल प्रदेश की दिबांग नदी पर प्रस्तावित है। इसकी कुल विद्युत उत्पादन क्षमता 3,097 मेगावाट होगी। भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस परियोजना का शिलान्यास किया था। लेकिन कुछ लोगों विरोध के कारण नेशनल हाइड्रो पावर कारपोरेशन (एनएचपीसी) इसके निर्माण को आगे नहीं बढ़ा सका। वर्ष 2013 तक परियोजना का काम ठप रहा। लेकिन साल 2015 में केंद्रीय वन व पर्यावरण मंत्रालय ने इसे हरी झंडी दिखा दी। इसके बाद 2018 में राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने भी इस परियोजना को मंजूरी दे दी। इसके बाद साल 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले अरुणाचल प्रदेश सरकार ने उक्त परियोजना से प्रभावित होने वाले परिवारों के लिए एक पुनर्वास पैकेज का एलान किया था। लेकिन चुनाव के बाद एनएचपीसी ने इस फैसले को अदालत में चुनौती दे दी, जिसके बाद इस मामले पर अब तक कुछ खास हो नहीं सका है। श्रेणी:भारत की जलविद्युत परियोजनाएँ