Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कुनहार नदी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नदी कुनहार (नैनसुख) नदीKunhar River / دریائے کنہار Towards to Saif ul Malook.JPG सैफ़-उल-मुलूक झील की ओर 290 px पाकिस्तान ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा काग़ान घाटी मानसेहरा लूलूसर झील 35 0 8.04 N 73 9 2.66 E inline,title 3950 मुज़फ़्फ़राबाद के पास झेलम नदी 166 ध्यान दें कि यह इसी से मिलते-जुलते नाम वाली कुनर नदी से बिलकुल अलग है कुनहार नदी (अंग्रेज़ी: Kunhar River, उर्दु: دریائے کنہار), जो नैन-सुख नदी (Nain-Sukh, نین سکھ) भी कहलाती है, पाकिस्तान के उत्तरी भाग में ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रान्त में बहने वाली एक १६६ किमी लम्बी नदी है। यह सिन्धु नदी के जलसम्भर का भाग है।"The Encyclopaedia Britannica," Volume XIV, The Henry G. Allen Company, 1890, ... The former range, after running 70 miles south-west, between the valleys of the Kishanganga and the Kunhar or Nain-sukh, turns southward, closely pressing the river Jhelum, after it has received the Kishanganga, with a break a few miles further south which admits the Kunhar ... स्रोत व मार्ग कुनहार नदी काग़ान घाटी में स्थित लूलूसर झील से शुरु होती है। आगे चलकर इसमें दूदीपतसर झील व सैफ़-उल-मुलूक झील और मलिका परबत व अन्य पर्वतों की पिघलती हिमानियों का पानी भी शामिल होता है। यह फिर पूरी काग़ान घाटी से निकलती हुई जलखंड, नारान घाटी, काग़ान (शहर), बालाकोट, गढ़ी हबीबुल्लाह और दलोला से गुज़रती है। पाक-अधिकृत कश्मीर में यह मुज़फ़्फ़राबाद के कुछ बाहर झेलम नदी में विलय हो जाती है। झेलम नदी के मार्ग में यह संगम उस नदी के किशनगंगा नदी (जिसका नाम पाकिस्तान में बदलकर नीलम नदी कर दिया गया है) के संगम के कुछ देर बाद आता है।"Transhumant Grazing Systems in Temperate Asia," J. M. Suttie, Food & Agriculture Organization, 2003, ISBN 9789251049778 इन्हें भी देखें काग़ान घाटी लूलूसर मानसेहरा ज़िला सन्दर्भ श्रेणी:सिन्धु जलसम्भर द्रोणी श्रेणी:ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा की नदियाँ श्रेणी:मानसेहरा ज़िला