411 REFERENCE · Wikipedia
शासकीय जमुना प्रसाद वर्मा स्नातकोत्तर कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, बिलासपुर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नवम्बर 2023
शासकीय जमुना प्रसाद वर्मा स्नातकोत्तर कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय 1986 सार्वजनिक अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय प्रोफेसर एस. एल. निराला बिलासपुर छत्तीसगढ़ भारत 22.0762498 82.1378881 type:edu_region:IN-CG title,inline dms शहरी एस.बी.आर. महाविद्यालय राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) https://gjpvpgc.in
शासकीय जमुना प्रसाद वर्मा स्नातकोत्तर कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, बिलासपुर एक सार्वजनिक महाविद्यालय (कॉलेज) है जो कि छत्तीसगढ के प्राचीनतम् एवं महत्वपूर्ण महाविद्यालयों में से एक है और बिलासपुर शहर में स्थित है । यह महाविद्यालय (कॉलेज) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अधिनियम 1956 की धारा 2 (एफ) और 12-बी के तहत पंजीकृत है | शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय , बिलासपुर (पूर्व नाम) 1986 में अस्तित्व में आया। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता श्री जमुना प्रसाद वर्मा जी के सम्मान में महाविद्यालय के नाम में जमुना प्रसाद वर्मा (जे.पी. वर्मा) जोड़ा गया । वर्तमान में यह अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय , बिलासपुर, छत्तीसगढ़ से संबद्ध है। यह महाविद्यालय राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा मान्यता प्राप्त है, महाविद्यालय में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एन.सी.सी.)राष्ट्रीय कैडेट कोर NCC https://gjpvpgc.in/Facilities.aspx?pname=NCC gjpvpgc.in 13 अक्टूबर 2023, राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.)राष्ट्रीय सेवा योजना NSS https://gjpvpgc.in/Facilities.aspx?pname=NSS gjpvpgc.in 13 अक्टूबर 2023 एवं रेडक्रासरेड क्रॉस https://gjpvpgc.in/Facilities.aspx?pname=Redcross gjpvpgc.in 13 अक्टूबर 2023 की सशक्त इकाईयां कार्यरत है ।
इतिहास
सन् 1944 में महाकौशल शिक्षण समिति द्वारा एस.बी.आर. महाविद्यालय के रूप में इसकी स्थापना की गई थी। सन् 1972 में मध्यप्रदेश शासन द्वारा इसे अधिकृत किया गया और सन् 1985 में विज्ञान संकाय को पृथक कर इसे शासकीय कला और वाणिज्य महाविद्यालय के रूप में स्थापित किया गया । वर्ष 2009 में छत्तीसगढ़ शासन ने इसे नया नाम शासकीय जमुना प्रसाद वर्मा स्नातकोत्तर कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय प्रदान किया । महाविद्यालय में प्रारंभ से ही कला, वाणिज्य एवं विज्ञान विषयों में स्नातक स्तर पर एवं हिन्दी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति शास्त्र और अर्थशास्त्र विषयों में स्नातकोत्तर कक्षाएं संचालित हो रहीं है । विगत् 71 वर्षो से भी अधिक समय से यह महाविद्यालय उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत है।शासकीय जमुना प्रसाद वर्मा स्नातकोत्तर कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, बिलासपुर https://gjpvpgc.in/College-At-A-Glance.aspx web.archive.org 13 अक्टूबर 2023 https://gjpvpgc.in/College-At-A-Glance.aspx 13 अक्टूबर 2023 13 अक्तूबर 2023 https://web.archive.org/web/20231013095624/https://gjpvpgc.in/College-At-A-Glance.aspx bot: unknown
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
https://gjpvpgc.in
शासकीय जमुना प्रसाद वर्मा कालेज की जमीन रजिस्ट्री पर रोक
शासकीय जमुना प्रसाद वर्मा कालेज का खेल मैदान होगा नीलाम
जेपी वर्मा खेल मैदान को बचाने छात्रों ने किया प्रदर्शन
जमुना प्रसाद वर्मा महाविद्यालय में छात्रों के कैरियर व व्यक्तित्व के विकास में एन.सी.सी.की भूमिका पर डाला प्रकाश
श्रेणी:छत्तीसगढ़ के महाविद्यालय