Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

इंग्लिश विंग्लिश

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

इंग्लिश विंग्लिश English Vinglish poster.jpg इंग्लिश विंग्लिश का पोस्टर गौरी शिंदे सुनील लुल्ला आर. बाल्की राकेश झुनझुनवाला आर॰ के॰ दामनी गौरी शिंदे गौरी शिंदे श्रीदेवी मेहदी नेब्बोऊ प्रिय आनंद आदिल हुसैन अमित त्रिवेदी लक्ष्मण उटेकर हेमंती सरकार होप प्रोडक्शंस एरोस इंटरनेशनल yes 2012 09 14 टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल टीआईएफ़एफ़ 2012 10 05 भारत 134 मिनटEnglish Vinglish (PG) http://www.bbfc.co.uk/releases/english-vinglish-2012-1 ब्रिटिश बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म क्लासिफिकेशन 23 October 2012 1 October 2012 https://web.archive.org/web/20180411111451/http://www.bbfc.co.uk/releases/english-vinglish-2012-1 11 अप्रैल 2018 live भारत हिंदी १० करोड़http://boxofficeindia.com/movie.php?movieid=1144 English Vinglish boxofficeindia BOI 7 April 2017 Budget: 26 crore https://web.archive.org/web/20170407144343/http://boxofficeindia.com/movie.php?movieid=1144 7 अप्रैल 2017 dead ९१ करोड़ इंग्लिश विंग्लिश एक २०१२ की भारतीय कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जो गौरी शिंदे द्वारा लिखित और निर्देशित है। कहानी शशि नाम की एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक छोटी उद्यमी है, जो स्नैक्स बनाती है।Amitabh to do a cameo in English Vinglish http://ibnlive.in.com/news/amitabh-to-do-a-cameo-in-english-vinglish/207010-8-66.html IBNLive 1 January 2012 https://web.archive.org/web/20131010010939/http://ibnlive.in.com/news/amitabh-to-do-a-cameo-in-english-vinglish/207010-8-66.html 10 अक्तूबर 2013 live शशि अपने पति और बेटी से अंग्रेजी न बोल पाने के कारण अपमान झेलती है और उसे रोकने के लिए एक अंग्रेजी लर्निंग क्लास में दाखिला लेती है और इस प्रक्रिया में सफलता हासिल करती है। इस फिल्म में मुख्य कलाकार श्रीदेवी है और फिल्म गौरी शिंदे की माँ से प्रेरित है। इंग्लिश विंग्लिश मूल रूप से हिंदी में बनाई गई थी; बाद में इसे तमिल में आंशिक रूप से फिर से शूट किया गया और ५ अक्टूबर २०१२ को एक तेलुगु डब संस्करण के साथ रिलीज़ किया गया। यह फिल्म ने श्रीदेवी की १५ साल के लंबे अंतराल बाद पहली फिल्म थी; इसमें फ्रांसीसी अभिनेता मेहदी नेब्बू, आदिल हुसैन और प्रिया आनंद शामिल हैं। अमिताभ बच्चन और अजित कुमार ने क्रमशः हिंदी और तमिल संस्करणों में कैमियो के रूप में विशेष उपस्थिति का किरदार निभाया।IndiaToday English Vinglish has the biggest premiere of the year http://indiatoday.intoday.in/story/english-vinglish-premiere/1/223494.html 20 अक्तूबर 2019 https://web.archive.org/web/20131230235828/http://indiatoday.intoday.in/story/english-vinglish-premiere/1/223494.html 30 दिसंबर 2013 liveHindustan Times Critics Verdict: Sridevi's English Vinglish a Must Watch http://www.hindustantimes.com/Entertainment/Bollywood/CRITICS-VERDICT-Sridevi-s-English-Vinglish-a-must-watch/Article1-939123.aspx 20 अक्तूबर 2019 https://web.archive.org/web/20141017204336/http://www.hindustantimes.com/entertainment/bollywood/critics-verdict-sridevi-s-english-vinglish-a-must-watch/article1-939123.aspx 17 अक्तूबर 2014 live पटकथा शशि गोडबोले (श्रीदेवी) एक भारतीय गृहिणी हैं, जो घर के व्यवसाय के रूप में लड्डू बनाती और बेचती हैं। उसके पति सतीश और बेटी सपना, उसकी खराब अंग्रेजी का मज़ाक उड़ाते हैं, और आम तौर पर उसका अपमान करते हैं, जिससे शशि नकारात्मक और असुरक्षित महसूस करती हैं। हालाँकि, उसका छोटा बेटा, सागर उससे प्यार करता है, और उसकी सास उसे सहानुभूति देती है। शशि की बड़ी बहन मनु, जो न्यूयॉर्क में रहती है, ने शशि के परिवार को अपनी बेटी मीरा की केविन से शादी के लिए आमंत्रित किया। यह तय हो जाता है कि शादी से पांच हफ्ते पहले शशि मनु के आयोजन में मदद करने के लिए न्यूयॉर्क जाएगी। शादी के करीब आते ही उनके पति और बच्चे उनसे मिलने जाते हैं। न्यूयॉर्क जाने के दौरान, शशि को एक साथी यात्री द्वारा सलाह दी जाती है। उसे अंग्रेजी में बात करने में असमर्थता के कारण एक कैफे में एक दर्दनाक अनुभव झेलना पड़ता है। वो फिर एक फ्रांसीसी शेफ लॉरेंट ने मिलती है, जो कैफे में उसके पीछे कतार में खड़ा था। लड्डू बेचने से जो पैसा आता है, उसका इस्तेमाल करते हुए शशि चुपके से एक अंग्रेजी लर्निंग क्लास में दाखिला ले लेती है, जो चार सप्ताह में भाषा सिखाने का कोर्स होता है। इस क्लास में प्रशिक्षक डेविड फिशर, ईवा नाम का एक मैक्सिकन नानी, सलमान खान नाम का पाकिस्तानी कैब ड्राइवर, यू सॉन्ग नाम का एक चीनी हेयर स्टाइलिस्ट, राममूर्ति नाम का एक तमिल सॉफ्टवेयर इंजीनियर, उडुम्के और लॉरेंट नामक एक करीबी अफ्रीकी-कैरेबियन शामिल हैं। शशि अपने आकर्षक व्यवहार और अपने भोजन से सभी का सम्मान प्यार पाती है और आत्मविश्वास हासिल करती है। लॉरेंट शशि की ओर आकर्षित हो जाता है। वह उसे एक इमारत की छत पर चुंबन की कोशिश करता है, शशि उसे अस्वीकार करती है। इस बीच, शशि की भतीजी राधा, जो मीरा की छोटी बहन है, उनकी गुप्त अंग्रेजी कक्षाओं के बारे में पता लगाती है और उनका समर्थन करती है। शशि रात में अंग्रेजी फिल्में देखना शुरू करती है और अपने घर का काम भी करती है। इसके बाद अंग्रेजी बोलने वाले पाठ्यक्रम को पूरा करने और एक प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए, प्रत्येक छात्र को पांच मिनट का भाषण देना होता है। लेकिन इस दौरान शशि का परिवार न्यूयॉर्क आ जाता है। शशि क्लास अटेंड करने की कोशिश करती, लेकिन झगड़ों की वजह से पढ़ाई छोड़ने का फैसला करना पड़ता है। परीक्षा उसी दिन होती है जिस शादी है। राधा शादी के लिए फिशर और पूरी कक्षा को आमंत्रित करती है, जहां सतीश को उसकी पत्नी द्वारा विभिन्न लोगों के समूह में पेश किया जाता है। शशि अंग्रेजी में शादीशुदा जोड़े को शुभकामनाएं देती है। इससे हर कोई आश्चर्यचकित हो जाता है। अपने भाषण में, शशि विवाहित होने और परिवार होने के गुणों के बारे में बताती है। इसके बाद शशि को प्रमाण पत्र दे दिया जाता है और पति तथा बेटी सब प्रशंसा करते हैं। सन्दर्भ श्रेणी:प्रोजेक्ट टाइगर 2019 के अन्तर्गत निर्मित लेख श्रेणी:2012 में बनी हिन्दी फ़िल्म