Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

प्राग (२०१३ फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

प्राग आशीष आर शुक्ला रोहित खेतान & सुनिल पठारे सुमित सक्सेना & आशीष आर शुक्ला रोहित खैतान चन्दन रॉय सान्यालएलीना कजानआर्फी लाम्बामयंक कुमार आतिफ़ अफज़ल उदय मोहिते सिद्धार्थ माथवान मेघना मानचन्दा सेन पीवीआर पिक्चर्स 2013 9 27 y 96 मिनट भारत हिन्दीअंग्रेज़ी प्राग 2013 की आशीष आर शुक्ला द्वारा निर्देशित और रोहित खेतान द्वारा निर्मित हिन्दी फ़िल्म है। फ़िल्म २७ सितम्बर २०१३ को जारी की गयी। फ़िल्म चन्दन रॉय सान्याल, एलीना कजान, आर्फी लाम्बा और मयंक कुमार अभिनीत है। एक एक सॉयकोलॉजिकल थ्रिलर फ़िल्म है जिसमें एक लड़के की जिंदगी में भ्रमों को लेकर बनाया गया है। पटकथा यह फ़िल्म तीन दोस्तों चन्दन (चन्दन रॉय सान्याल), गुलशन (मयंक कुमार) और आर्फी (आर्फी लाम्बा) की कहानी है। आर्फी को उसकी महिला मित्र ने प्यार में धोखा देकर उसे मार डाला। चन्दन भी अब तक अपनी जिंदगी में प्यार में असफल रहा है जबकि गुलशन उन लड़कियों को प्रभावित कर लेता है जिन्हें चन्दन पसन्द करता है। चन्दन और गुलशन अपने काम के सिलसिले में प्राग आते हैं जहाँ उसकी मुलाकात एक कज़ाक लड़की एलीना से होती है। चन्दन को एलीना से प्यार हो जाता है और वह उससे अपने प्यार का इज़हार करता है, एलीना भी चन्दन से प्यार करने लगती है। एक दिन, चन्दन एलीना और गुलशन को एक साथ देख लेता है। इसके बाद वह निराश हो जाता है और एलीना से दूर रहना शुरु कर देता है। चन्दन अपने खास दोस्त आर्फी की मौत के लिए खुद को जिम्मेदार मानता है, जिसकी एक एक्सीडेंट में मौत हो जाती है। गुलशन उसे समझाता है कि आर्फी के साथ उसकी बातचीत उसकी कोरी कल्पना है, आर्फी की मौत हो चुकी है। आर्फी चन्दन को प्यार से बचने की चेतावनी देता रहता है। फिल्म तब एक नाटकीय मोड़ लेती है जब चन्दन गुस्से में आकर गुलशन को मार देता है। प्राग में चन्दन औऱ गुलशन के अतीत से जुड़ी जो बातें उभर कर आती हैं। कलाकार चन्दन रॉय सान्याल - चन्दन मयंक कुमार - गुलशन आर्फी लाम्बा - आर्फी एलीना कजान - एलीना संगीत फ़िल्म का संगीत आतिफ अफजल और वरुण ग्रोवर ने दिया है। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 547473 प्राग 2401719 प्राग बीबीसी हिन्दी पर कोमल नाहटा की फ़िल्म समीक्षा। श्रेणी:2013 में बनी हिन्दी फ़िल्म