411 REFERENCE · Wikipedia
ज्योतिसर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|300px|पवित्र वटवृक्ष जिसके नीचे भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था।
ज्योतिसर हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में स्थित एक कस्बा है। यह एक हिन्दू तीर्थ है जो कुरुक्षेत्र-पहोवा मार्ग पर थानेसर से पाँच किमी पश्चिम में स्थित है। माना जाता है कि यहीं पर भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। 'ज्योति' का अर्थ 'प्रकाश' है तथा 'सर' का अर्थ 'तालाब'।
यहाँ एक बरगद का वृक्ष है जिसके बारे में मान्यता है कि इसी वट वृक्ष के नीचे कृष्ण ने अर्जुन को उपदेश दिया था और यहीं अर्जुन को अपना विराट रूप दिखाया था। वट व्रक्ष के निचे चबूतरे का निर्माण महाराजा दरभंगा ने करवाया था
बाहरी कड़ियाँ
ज्योतिसर में श्रीकृष्ण ने दिया कर्म का संदेश https://archive.today/20130819112138/http://www.bhaskar.com/article/HAR-OTH-1633424-2597615.html 19 अगस्त 2013
ज्योतिसर, जहाँ श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था।]
श्रेणी:हरियाणा का भूगोल
श्रेणी:हिन्दू तीर्थ स्थल
श्रेणी:कुरुक्षेत्र
श्रेणी:महाभारत