411 REFERENCE · Wikipedia
अमृता राव
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Amrita Rao during Thackeray interviews at Sun N Sand in Juhu (06).jpg मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत मॉडल, अभिनेत्री २००२ - वर्तमान
अमृता राव एक मॉडल तथा बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। "अमृता" संस्कृत भाषा का शब्द है। जिसका तात्पर्य अमरत्व है। (वास्तव में यह अमृत शब्द का स्त्रीलिंग है।)
जीवन
अमृता राव। उन्होने मनोविज्ञान में स्नातक किया है। वह सामान्यतः मुम्बई में रहती हैं। उन्हे अंग्रेजी,हिन्दी,मराठी और कोंकणी भाषा का ज्ञान है।
कैरियर
अमृता ने अपना कैरियर मॉडलिंग से शुरू किया। उनका मॉडलिंग कि दुनिया में पदार्पण अचानक उस समय हुआ जब ६० अन्य मॉडलों में से सिर्फ़ उन्हे फ़ैरेवर फ़ेस क्रीम के प्रचार के लिये चुना गया। उस समय वो एक छात्रा थीं। इस के बाद १८ महीने से भी कम समय में उन्होने ३५ से अधिक ऎड फ़िल्मो में काम किया। इस तरह बेहद व्यस्त जीवन होने के बाद भी वह कक्षा की प्रथम कोटि कि छात्रा थीं। कैड्बरी पर्क और ब्रू काफ़ी की ऎड फ़िल्मो में उनके शानदार अभिनय के बाद से उन्हे बॉलीवुड फ़िल्मो में काम करने के प्रस्ताव आने लगे।
उनकी पहली फ़िल्म थी अब के बरस (सन् २००२) जिसका निर्देशन राज़ कंवर ने किया था। लेकिन उन्हे ख्याति मिली के.एन.घोष कि फ़िल्म इश्क विश्क से जो सन् २००३ में रिलीज़ हुई थी। इसके बाद सन् २००४ में मस्ती, मैं हूँ ना तथा २००५ में वाह! लाइफ हो तो ऐसी जैसी सफ़ल फ़िल्में आईं। उनकी कुछ फ़िल्में बाक्स आफ़िस पर असफ़ल भी रही जैसे दीवार (सन् २००४), शिकार (सन् २००५), प्यारे मोहन (सन् २००६)।
उनकी सबसे सफल हुयी फ़िल्म है विवाह (सन् २००६) निर्देशक-सूरज बड़जात्या)। यह फ़िल्म बेहद सफ़ल फ़िल्म रही तथा भारतीय दर्शकों के साथ दुनिया के अन्य देशों के दर्शको को भी पसन्द आयी।
पुरस्कार एवं नामंकन
पुरस्कार
२००४ - फ़िल्म फ़ेयर अवार्ड (इश्क विश्क)
२००४ - आइफ़ा अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (इश्क विश्क)
२००४ - स्टारडस्ट अवार्ड, कल का सुपर स्टार (इश्क विश्क)
२००४ - सन्सुई अवार्ड (इश्क विश्क)
२००७ - ग्रेट वूमेन अवार्ड, यंग अचीवर
२००७ - आनन्दलोक पुरस्कार, मोस्ट प्रामिसींग न्यू टलेन्ट (विवाह)
२००७ - स्पोर्ट वर्ल्ड अवार्ड, साल का जोड़ी न.१ (अमृता राव-शाहिद कपूर)
पुरस्कार हेतु नामांकीत
२००३ - स्टार स्क्रीन अवार्ड मोस्ट प्रामिसींग न्यूकमर (अब के बरस)
२००४ - ज़ी सिने अवार्ड (इश्क विश्क)
२००४ - स्टार स्क्रीन अवार्ड मोस्ट प्रामिसींग न्यूकमर (इश्क विश्क)
२००५ - फ़िल्म फ़ेयर अवार्ड सर्वश्रेष्ठ सहअभिनेत्री (मैं हूँ ना)
२००७ - हीरो हण्डा स्टार स्क्रीन अवार्ड सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (विवाह)
२००७ - हीरो हण्डा स्टार स्क्रीन अवार्ड, साल की जोड़ी न.१ (शाहिद कपूर के साथ)
फ़िल्मे
वर्ष फ़िल्म का नाम पात्र का नाम विशेष२००२ अब के बरस अंजलि थापर/नंदिनी२००२ दी लीजेन्ड आफ़ भगत सिंह मन्नेवाली२००३ इश्क विश्क पायल पुरस्कृत२००४ दीवार राधिका२००४ मैं हूँ ना संजना/संजूपुरस्कृत सर्वश्रेष्ठ सहअभिनेत्री २००४मस्ती आंचल२००५शिखर माधवी२००५वाह! लाइफ हो तो ऐसी प्रिया२००६विवाह पूनमपुरस्कृत सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री स्टार स्क्रीन अवार्ड २००६ प्यारे मोहन प्रिया२००७ हे बेबीअतिथि भूमिका (गीत)२००७ अथिधी अमृता२००८ माई नेम इज़ एन्थोनी गोन्जाल्वेजरिया२००८ शौर्यनीरजा राठौरअतिथि भूमिका२००८ वेलकम टू सज्जनपुरकमला कुम्हारनविजेता (स्टारडस्ट बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड)२००९ विक्टरीनंदिनी२००९ शोर्टकटमानसी२००९ लाइफ पार्टनरअंजलि कुमारविशेष उपस्थिति२०१० जाने कहाँ से आयी हैतारा की बहनविशेष उपस्थिति२०११ लव यू ... मिस्टर. कलाकार!रितु२०१३ जॉली एलएलबीसंध्या२०१३ सिंह साहब द ग्रेटशिखा२०१३ सत्याग्रहसुमित्रा
सन्दर्भ
अमृता राव की आधिकारिक बेब साइट
बाहरी कड़ियाँ
अमृता इन्टरनेट मूवी डाटाबेस में
श्रेणी:हिन्दी अभिनेत्री
श्रेणी:1981 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग