Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मई 2016 राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान.png 300px एनआईओएस एनआईओएस प्रतीक चिन्ह 1989 सरकारी शिक्षा बोर्ड नोएडा, उत्तर प्रदेश, भारत अध्यक्ष प्रो. सरोज शर्मा शिक्षा मंत्रालय हिंदी अंग्रेजी http://www.nios.ac.in/ सक्रिय राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (National Institute of Open Schooling) भारत के मुक्त विद्यालयों की शिक्षा-परिषद है। यह एक स्वायत्त संगठन है। इसकी स्थापना भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा 1989 के नवम्बर में हुई थी। इसका उद्देश्य देश के सुदूरवर्ती क्षेत्रों के विद्यार्थियों को सस्ती शिक्षा सुलभ कराना है। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आदि की भांति राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान भी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर पर परीक्षा संचालित करता है। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर लगभग 15 लाख छात्रों के वर्तमान नामांकन के साथ यह दुनिया में सबसे बड़ी खुली स्कूली शिक्षा प्रणाली है जो भारत में मौजूद है। विशेषता संगठन की ओर से स्कूल स्तर की शिक्षा के अलावा वोकेशनल कोर्स भी कराए जाते हैं। इसके अंतर्गत आप अपनी जरूरत के अनुसार कोई भी विषय चुन सकते हैं। इसके साथ एक भाषा संबंधी विषय भी चुनना अनिवार्य होता है। प्रवेश लेने वालों के लिए अधिकतम आयु सीमा नहीं होती है। पाठ्यक्रम ओपन बेसिक एजुकेशन सेकेंडरी सर्टिफिकेट कोर्स सीनियर सेकेंडरी सर्टिफिकेट कोर्स वोकेशनल एजुकेशन योग्यता सेकेंडरी कोर्स में प्रवेश के लिए आठवीं पास होना जरूरी है। सीनियर सेकेंडरी सर्टिफिकेट कोर्स करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास अनिवार्य है। सेकेंडरी तथा सीनियर सेकेंडरी सर्टिफिकेट के माध्यम से किसी भी वोकेशनल कोर्स में एडमिशन लिया जा सकता है। सभी पाठ्यक्रम मान्यता प्राप्त हैं लोगों को सामान्यत: यह शंका रहती है कि ओपन स्कूल से की जाने वाली पढाई की वैल्यू रेग्युलर पढाई की तरह नहीं होती है। यह धारणा बिल्कुल गलत है। लगभग 75 प्रतिशत विश्वविद्यालयों ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग के सीनियर सेकेंडरी कोर्स को अपने यहां प्रवेश के लिए मान्यता दे रखी है। राज्यों में ओपन स्कूल एनआईओएस के रीजनल सेंटर हैदराबाद, पुणे, कोलकाता (भुवनेश्वर), गुवाहाटी, चंडीगढ, दिल्ली, इलाहाबाद (देहरादून), पटना, जयपुर, कोच्चि तथा भोपाल में स्थित हैं। इसके अलावा हरियाणा, मध्यप्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु, वेस्ट बंगाल, कर्नाटक, केरल व जम्मू और कश्मीर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल के साथ मिलकर राज्य स्तरीय ओपन स्कूल स्थापित किए गए हैं। राजस्थान और आंध्रप्रदेश के अपने ओपन स्कूल हैं। शिक्षा एवं शिक्षा सामग्री संस्थान में मॉडर्न कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी के माध्यम से शिक्षा प्रदान की जाती है। छात्रों को सेल्फ लर्निंग मैटीरियल दिया जाता है, जिसमें सहायता के लिए हर सेंटर पर कॉन्टैक्ट क्लासेज होती हैं। यहां ऑडियो और विडियो प्रोग्राम्स के माध्यम से भी समय-समय पर छात्रों को सहायता दी जाती है। इन्हें भी देखें केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्‍वविद्यालय मध्य प्रदेश राज्य ओपेन स्कूल, भोपाल दूरस्थ शिक्षा मुक्त अधिगम (ओपेन लर्निंग) मुक्त विश्वविद्यालय इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय बाहरी कड़ियाँ राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान का जालघर आनलाइन पाठ्य सामग्री (हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध) एनआईओएस ने बदला 12वीं का सिलेबस (दैनिक भास्कर) औपचारिक प्रणाली के विकल्प के रूप में है मुक्त शिक्षा प्रणाली (२०१३) राज्यों के मुक्त विश्वविद्यालय राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल, जयपुर मध्य प्रदेश राज्य ओपेन स्कूल, भोपाल छत्तीसगढ़ राज्य ओपेन स्कूल, रायपुर बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एंव परीक्षा बोर्ड श्रेणी:शिक्षा