411 REFERENCE · Wikipedia
खोह नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
खोह रामगंगा की एक सहायक नदी है। इसका उद्गम उत्तराखण्ड राज्य के पौड़ी गढ़वाल जनपद में स्थित द्वारीखाल नामक स्थान पर होता है। यहाँ से यह शिवालिक पहाड़ियों से होकर बहते हुए भाभर मैदानों में उतरती है। कोटद्वार खोह नदी के तट पर बसा एक प्रमुख नगर है, जिसे प्राचीनकाल में इस नदी के नाम पर ही खोहद्वार भी कहा जाता था। बिजनौर ज़िले में यह उत्तर प्रदेश राज्य में प्रवेश करती है, जहाँ इसका संगम रामगंगा से हो जाता है।इसके किनारे पर सिद्धबली धाम भी स्थित है। यह धाम कोटद्वार में स्थित है |
सन्दर्भ
GEOMORPHOLOGY
श्रेणी:उत्तराखण्ड की नदियाँ
श्रेणी:उत्तर प्रदेश की नदियाँ