411 REFERENCE · Wikipedia
जिब्राल्टर राष्ट्रीय फुटबॉल टीम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Gibraltar जिब्राल्टर Gfatotal.png जिब्राल्टर फुटबॉल संघ एलन ब्युला एरोन एडवर्ड्स रॉय चिपोलिना ली कैशरो ली कैशरो विटोरिया स्टेडियम, जिब्राल्टर जीआईबी (आधिकारिक नहीं) _and10h _and10h _and10h _den10a _3_stripes_white FF0000 FF0000 FF0000 FF0000 FF0000 _adidas2010onwhite _adidas2010onwhite _adidas2010onwhite _bristol1011h _3_stripes_red FF0000 FF0000 FF0000 FFFFFF FFFFFF जिब्राल्टर जिब्राल्टर 1–2 जर्सी(आइल ऑफ़ वाइट; 4 जुलाई 1993) जिब्राल्टर जिब्राल्टर 19–0 सार्क(ग्वेर्नसे; 29 जून 2003) ग्रीनलैंड 5–0 जिब्राल्टर जिब्राल्टर (आइल ऑफ़ वाइट; 6 जुलाई 1993)
जिब्राल्टर राष्ट्रीय फुटबॉल टीम (Gibraltar national football team) ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर का फुटबॉल की प्रतिस्पर्धाओ में प्रतिनिधित्व करती है। जिब्राल्टर फुटबॉल संघ टीम व इस से जुड़े सभी कार्यो को नियंत्रित करता है। यह फीफा या यूईएफए का पूर्ण सदस्य नहीं है इसलिए टीम विश्व कप या यूरोपियाई चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए योग्य नहीं है। जिब्राल्टर ने यूईएफए की सदस्यता के लिए आवेदन किया था परन्तु इसे 2007 में यूईएफए बोर्ड ने ठुकरा दिया। यह विवाद कोर्ट ऑफ़ आर्ब्रिटेशन फॉर सपोर्ट (खेल में मध्यस्थता के लिए न्यायालय) तक चला गया था जिसके पश्चात यूईएफए की कार्यकारिणी समिति ने जिब्राल्टर को अस्थायी सदस्य का दर्जा प्रदान कर दिया।http://www.guardian.co.uk/football/2012/oct/01/gibraltar-football-uefa-provisional-member Gibraltar national team made provisional member of Uefa द गार्डियन 13 दिसम्बर 2012 1 अक्टूबर 2012 https://www.webcitation.org/6E1ONyu59?url=http://www.guardian.co.uk/football/2012/oct/01/gibraltar-football-uefa-provisional-member 29 जनवरी 2013 live
इतिहास
left|thumb|380px|विक्टोरिया स्टेडियम टीम का गृह मैदान है
जिब्राल्टेरियन राष्ट्रीय फुटबॉल का इतिहास शायद तब से शुरू होता है जब राष्ट्रीय टीम अप्रैल 1923 में स्पेन के दौरे पर सेविला फुटबॉल क्लब के साथ दोस्ताना मैच खेलने गई थी। टीम ने वहाँ दो मैच खेले जिनमें इसे हार का सामना करना पड़ा। टीम ने 1949 में विश्व प्रसिद्ध स्पेनी फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड के खिलाफ़ खेले गए मैच में क्लब को बराबरी पर ही रोक दिया था।Stokkermans Karel cite news http://www.rsssf.com/tablesg/gib-intres.html Gibraltar – List of International Matches 13 दिसम्बर 2012 आर॰एस॰एस॰एस॰एफ़॰ https://www.webcitation.org/6E1OK31FR?url=http://www.rsssf.com/tablesg/gib-intres.html 29 जनवरी 2013 live
टीम ने अपना पहला अन्तरराष्ट्रीय मैच 1993 में द्वीप खेलों के दौरान खेला। जिब्राल्टर अपने सभी मैच हार गया और पूरे टुर्नामेंट में टीम ने केवल एक ही गोल किया और टीम अंतिम स्थान पर रही।
1995 में हुए द्वीप खेलों में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। इन खेलों का मेजबान जिब्राल्टर ही था। अपने पहले मैच को ग्रीनलैंड के विरुद्ध खोने के पश्चात भी जिब्राल्टर ने टुर्नामेंट में वापसी करी और इतिहास में अपनी पहली प्रतिस्पर्धात्मक जीत आइल ऑफ़ मैन के विरुद्ध दर्ज की। एंगलसे के विरुद्ध अपनी दूसरी जीत के पश्चात जिब्राल्टर ने अपने समूह में दूसरा स्थान सुनिश्चित कर लिया; एंगलसे ने भी दो मैच ही जीते थे परन्तु गोल अंतर के कारण जिब्राल्टर सेमीफाइनल के लिए अर्हता प्राप्त करने में सफ़ल रहा। सेमीफाइनल में टीम ने जर्सी को 1–0 से हराया और टुर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में टीम का मुकाबला आइल ऑफ़ वाइट से हुआ जहाँ उसे सेमीफाइनल के स्कॉर से ही हार का सामना करना पड़ा और टीम को खेलों का रजत पदक मिला।
1997 के द्वीप खेलों के संस्करण में टीम ने समूह स्तर के दो मैच जीते और दो मैच हारे और उसे शेटलैंड के विरुद्ध प्लेओफ़ खेलना पड़ा जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा और जिब्राल्टर नौ देशों की इस प्रतिस्पर्धा में छठे स्थान पर रहा। 1999 के इन्ही खेलों में टीम ने ओर अधिक बुरा प्रदर्शन किया और ग्यारहवें स्थान से संतोष करना पड़ा।
2001 में परिणामों में कुछ सुधार आए और टीम पाँचवे स्थान पर रही और 2003 में टीम ने अपनी इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज करी जब उसने सार्क को 19–0 से हराया। आगे बढ़ते हुए टीम ने ग्रीनलैंड और ऑर्क्नी को हराया और अंततः बारह देशों के बीच छठा स्थान प्राप्त करा। इन छोटी सफलताओं के पश्चात भी जिब्राल्टर ने 2005 के टुर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया।
2007 में जिब्राल्टर ने पहली बार द्वीप खेलों का स्वर्ण पदक जीता जब उसने फाइनल में रोड्स की टीम को 4–0 से हराया।
टीम वर्दी
निवर्तमान समय में जिब्राल्टेरियन राष्ट्रीय टीम की किट जर्मन खेल कम्पनी एडिडास तैयार करती है। यह पूरी सफ़ेद है जिसमें किनारों की तरफ़ लाल रंग की रेखाएँ हैं जो जिब्राल्टेरियन राष्ट्रीय ध्वज का प्रतिनिधित्व करती हैं।
none center _and10h _and10h _and10h _den10a _3_stripes_white FF0000 FF0000 FF0000 FF0000 FF0000
2010–12 गृह किट none center _adidas2010onwhite _adidas2010onwhite _adidas2010onwhite _bristol1011h _3_stripes_red FF0000 FF0000 FF0000 FFFFFF FFFFFF
2010–12 बहारी किट none center _adidas10yellow _adidas10yellow _adidas10yellow _cesena1011h _esp10h F7EB29 F7EB29 F7EB29 000000 FF0000
2010–12 गोल-कीपर किट
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
जिब्राल्टर फुटबॉल संघ की आधिकारिक वेबसाइट
द्वीप खेल परिणाम
फीफी विश्व कप परिणाम
टीम के सारे परिणाम Rec.Sport.Soccer स्टेटिस्टिक्स फाउंडेशन पर
फुटबॉल