411 REFERENCE · Wikipedia
संजय मल्होत्रा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
संजय मल्होत्रा Sanjay Malhotra RBI.jpg yes 1968 02 14 बीकानेर, राजस्थान, भारत 26वें भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर 11 दिसम्बर 2024 द्रौपदी मुर्मू (भारत की राष्ट्रपति) शक्तिकांत दास राजस्व सचिव, भारत तरुण बजाज अरविन्द श्रीवास्तव 11 दिसम्बर 2024 1 दिसम्बर 2022 आई.ए.एस अधिकारी सिविल सेवा उषा मल्होत्रा नरेंद्र मोदी (भारत के प्रधानमंत्री) कैबिनेट की नियुक्ति समिति
संजय मल्होत्रा (जन्म:14 फरवरी 1968) राजस्थान कैडर के 1990 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। यह वर्तमान में भारतीय रिजर्व बैंक के 26वें गवर्नरhttps://www.thehindu.com/business/Economy/sanjay-malhotra-the-new-boss-at-mint-street/article68986213.ece Sanjay Malhotra The new boss at Mint Street Dhoot Vikas 2024-12-14 The Hindu 2025-07-10 en-IN 0971-751X के रूप में कार्यरत हैं।https://www.business-standard.com/finance/news/sanjay-malhotra-assumes-charge-as-new-rbi-governor-amid-economic-challenges-124121100413_1.html Sanjay Malhotra assumes charge as new RBI governor amid economic challenges मुखर्जी वसुधा 11 दिसम्बर 2024 बिजनेस स्टैण्डर्ड en आर्थिक चुनौतियों के बीच संजय मल्होत्रा ने आरबीआई के नये गवर्नर का पदभार सम्भाला 31 मई 2025 मल्होत्रा पहले केंद्र सरकार में राजस्व सचिव थे। आईएएस अधिकारी के रूप में अपने करियर के दौरान, उन्होंने भारत और राजस्थान सरकारों के लिए विभिन्न पदों पर कार्य किया। वे राजस्थान राज्य के बीकानेर जिले के मूल निवासी हैं।
शुरूआती जीवन और शिक्षा
मल्होत्रा का जन्म भारतीय राज्य राजस्थान के बीकानेर में हुआ। उन्होंने अपनी विद्यालयी शिक्षा बीकानेर के केन्द्रीय विद्यालय से पूरी की। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर से कम्प्यूटर विज्ञान में बीटेक की।https://timesofindia.indiatimes.com/education/news/who-is-sanjay-malhotra-the-new-rbi-governor-heres-a-look-at-his-educational-journey-from-iit-kanpur-to-princeton/articleshow/116168391.cms Who is Sanjay Malhotra? The new RBI Governor: Here's a look at his educational journey from IIT Kanpur to Princeton 2024-12-10 द टाइम्स ऑफ़ इंडिया 2024-12-11 0971-8257 इसके बाद उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रिंसटन विश्वविद्यालय से लोकनीति विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री पूर्ण की। उनके पिता सीमा सुरक्षा बल में अधिकारी थे।
व्यावसायिक जीवन (Career)
भारत सरकार की नौकरशाही में मल्होत्रा का करियर 2000 में शुरू हुआ, जब उन्हें एक केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव के रूप में नियुक्त किया गया। निजी सचिव के रूप में नियुक्ति से पहले, उन्होंने राजस्थान में विभिन्न विभागों में कार्य किया।https://www.thehindubusinessline.com/money-and-banking/who-is-sanjay-malhotra/article68968500.ece Who is RBI Governor-designate Sanjay Malhotra? Dinakaran R. 2024-12-10 BusinessLine en 2025-07-10 2003 से 2020 तक, मल्होत्रा ने राजस्थान सरकार के खान एवं खनिज, सूचना एवं प्रसारण, वित्त, ऊर्जा और वाणिज्यिक कराधान विभागों में कार्य किया। 2003 से 2020 के बीच, एक अंतरराष्ट्रीय पद पर, मल्होत्रा संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (UNIDO) में परियोजना समन्वयक थे, जहाँ उन्होंने उप सचिव का पद संभाला।2000 से 2003 तक, मल्होत्रा अंतरिक्ष राज्य मंत्री और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री के निजी सचिव रहे। 2020 में, उन्हें विद्युत मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया और उन्होंने ग्रामीण विद्युतीकरण निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के रूप में भी कार्य किया।https://www.thehindu.com/business/Economy/who-is-sanjay-malhotra-new-rbi-governor/article68965257.ece Who is Sanjay Malhotra, the next RBI chief? Bureau The Hindu 2024-12-09 The Hindu 2025-07-10 en-IN 0971-751X
फरवरी 2022 में, उन्हें वित्त मंत्रालय में वित्तीय सेवाओं का सचिव नियुक्त किया गया और इस पद पर रहते हुए, उन्होंने जीवन बीमा निगम की आरंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव (IPO) शुरू की और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बोर्ड के सदस्य भी रहे। मल्होत्रा को दिसंबर 2022 में राजस्व सचिव नियुक्त किया गया और उन्होंने इस पद पर रहते हुए एक नई आयकर व्यवस्था लागू की।11 दिसंबर 2024 को, मल्होत्रा को RBI का गवर्नर नियुक्त किया गया।https://www.businesstoday.in/india/story/coming-soon-rs-50-notes-signed-by-new-rbi-governor-sanjay-malhotra-464408-2025-02-12 Coming soon, Rs 50 notes signed by new RBI governor Sanjay Malhotra - BusinessToday 2025-02-12 Business Today en 2025-07-10
सन्दर्भ
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:1968 में जन्मे लोग