411 REFERENCE · Wikipedia
गुरद्वारा पाओंटा साहिब
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गुरद्वारा पाओंटा साहिब (Gurudwara Paonta Sahib) भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के सिरमौर ज़िले के पाओंटा साहिब नगर में स्थित एक ऐतिहासिक गुरद्वारा है। यमुना नदी के किनारे स्थित यह गुरद्वारा सिख धर्म के दसवें गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी, की स्मृति में बनाया गया था। यहाँ शुद्ध सोने की बनी एक पालकी है, जिसे श्रद्धालुओं द्वारा दान से निर्मित करा गया है।
== विवरण ==
गुरद्वारा परिसर के भीतर श्री तलाब अस्थान और श्री दस्तार अस्थान दो महत्वपूर्ण स्थान हैं। श्री तलाब अस्थान में आय दी जाती है और श्री दस्तार अस्थान में पगड़ी बाँधने की प्रतियोगिता होती है। गुरद्वारे से जुड़ा यमुना देवी का एक ऐतिहासिक मन्दिर भी है। समीप कवि दरबार है, जहाँ कविता प्रतियोगिता आयोजित होती है। गुरद्वारा पाओंटा साहिब में गुरु गोबिंद सिंह से सम्बन्धित बहुत वस्तुएँ हैं, जो एक संग्रहालय में प्रदर्शित है। इसमें गुरु जी के अस्त्र व उनकी कलम रखी गई है।
== इन्हें भी देखें ==
पाओंटा साहिब
सिरमौर ज़िला
गुरु गोबिंद सिंह जी
== सन्दर्भ ==