Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

साख़ालिन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|220px|साख़ालिन द्वीप रूस के पूर्वी तट से आगे है thumb|220px|युझ़नो-साख़ालिन्स्क शहर का एक दृश्य साख़ालिन या सखालिन (रूसी: Сахалин), जिसे जापानी में काराफ़ुतो (樺太) कहते हैं, प्रशांत महासागर के उत्तरी भाग में स्थित एक बड़ा द्वीप है। यह राजनैतिक रूप से रूस के साखालिन ओब्लास्ट (प्रांत) का हिस्सा है और साइबेरिया इलाक़े के पूर्व में पड़ता है। यह जापान के होक्काइडो द्वीप के उत्तर में है। 19वी और 20वी सदी में जापान और रूस के बीच इस द्वीप के नियंत्रण पर झडपें होती थीं। इस द्वीप पर मूलतः आइनू, ओरोक और निव्ख़ जनजातियाँ रहा करती थी, लेकिन अब अधिकतर रूसी लोग रहते हैं। सन् 1905-1945 के काल में इस द्वीप के दक्षिणी भाग पर जापान का क़ब्ज़ा था। विवरण साख़ालिन का क्षेत्रफल 72,492 वर्ग किमी है, यानि लगभग भारत के झारखंड राज्य के बराबर।http://islands.unep.ch/Tiarea.htm Islands by Land Area फ़रवरी 18, 1998 Island Directory संयुक्त राष्ट्र Environment Programme June 16, 2010 https://web.archive.org/web/20180220003634/http://islands.unep.ch/Tiarea.htm 20 फ़रवरी 2018 dead यह रूस का सबसे बड़ा द्वीप है। इसकी जनसंख्या सन् 2005 में 5,80,000 अनुमानित की गई थी। इसके दो-तिहाई हिस्से पर पहाड़ फैले हुए हैं। उत्तर-दक्षिण चलने वाली दो पर्वत शृंखलाएँ हैं, जिन्हें पूर्वी साख़ालिन शृंखला और पश्चिमी साख़ालिन शृंखला कहा जाता है। इनके बीच की घाटी को तिम-पोरो नाइसकाया घाटी बुलाया जाता है। उत्तरी साख़ालिन में एक बड़ा दलदली मैदान भी है। साख़ालिन का मौसम काफ़ी ठंडा रहता है। जनवरी में -15.9° सेंटीग्रेड और जुलाई में 16.1° सेंटीग्रेड औसत तापमान हैं। सर्दियों में बर्फ़बारी बहुत होती है।http://sakhmeteo.ru/en/ Sakhalin Hydrometeorological Service, accessed 19 अप्रैल 2011 31 जुलाई 2011 https://web.archive.org/web/20110722015019/http://sakhmeteo.ru/en/ 22 जुलाई 2011 dead पूरे द्वीप पर भुर्ज और चीड़ (पाइन) के वन फैले हुए हैं। साख़ालिन का प्रशासकीय केंद्र युझ़नो-साख़ालिन्स्क (Ю́жно-Сахали́нск) नामक शहर है। उच्चारण सहायता "साख़ालिन" शब्द में रूसी का "х" अक्षर प्रयोग होता है जिसे हिन्दी में "ख़" लिखा जाता है। ध्यान रहे कि "ख़" का उच्चारण "ख" से थोड़ा भिन्न है। "युझ़नो-साख़ालिन्स्क" में रूसी का "ж" अक्षर प्रयोग होता है, जिसे हिन्दी में "झ़" लिखा जाता है। "झ़" का सही उच्चारण "झ" और "ज़" दोनों से ज़रा भिन्न है। इन्हें भी देखें रूस आइनू लोग निव्ख़ लोग सन्दर्भ श्रेणी:साख़ालिन श्रेणी:रूस के द्वीप श्रेणी:प्रशांत महासागर के द्वीप श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना