411 REFERENCE · Wikipedia
साप्पोरो
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
43 4 N 141 21 E region:JP title
0.2em साप्पोरो 0.1em ja 札幌市 ja मनोनीत शहर Kotoni okurayama 01.jpg Sapporo in Hokkaido Prefecture Ja.svg देश जापान क्षेत्र होक्काइदो प्रान्त होक्काइदो महापौर कत्सुहिरो अकीमोतो 1121.12 1947097 2016 1700 जापान मानक समय +9 दुरभाष 060-8611 http://www.city.sapporo.jp/
साप्पोरो (札幌市, Sapporo-shi) आबादी के अनुसार जापान का पांचवां सबसे बड़ा शहर और होक्काइदो के उत्तरी जापानी प्रान्त का सबसे बड़ा शहर है। यह इशिकारी उप-प्रांत में स्थित है। यह होक्काइदो प्रांत की राजधानी और जापान का एक अध्यादेश-मनोनीत शहर है।
जापान के बाहर साप्पोरो, 1972 के शीतकालीन ओलंपिक की मेजबानी के लिए जाना जाता है, जोकि एशिया में पहली बार आयोजित किया गया था। इसके अलावा शहर में वार्षिक साप्पोरो बर्फ महोत्सव मनाया जाता है, जो विदेश से 20 लाख से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करता है।
भूगोल
अंगूठाकार|218x218पिक्सेल|साप्पोरो ओडोरी पार्क
thumb|right|सोसेई नदी के पश्चिम में स्थित साप्पोरो टीवी टॉवर
साप्पोरो शहर इशिकारी मैदान के दक्षिण-पश्चिम भाग में, ईशिकारी नदी की सहायक नदी टोयहिरा नदी के जलोढ़ के पास स्थित है।札幌市 http://www.city.sapporo.jp/city/aramashi/ 札幌市のあらまし 札幌市 14 नवंबर 2017 https://web.archive.org/web/20170702035912/http://www.city.sapporo.jp/city/aramashi/ 2 जुलाई 2017 live साप्पोरो के पश्चिमी और दक्षिणी भागों में तेनी, मारुयामा और मोइवा पर्वत सहित कई पहाड़ है, साथ ही इसके आस-पास इशिकारी नदी, टोयोहिरा नदी और सोसेई नदी सहित कई नदियाँ भी शामिल हैं।
साप्पोरो में कई पार्क हैं, जिनमें ओड़ीरी पार्क शामिल है, जो कि शहर के केंद्र में स्थित है यहाँ साल भर कई वार्षिक आयोजनों और त्योहारों का आयोजन होता रहता है। मोरेमेमा पार्क भी साप्पोरो के सबसे बड़े पार्कों में से एक है, और यह एक जापानी-अमेरिकी कलाकार और परिदृश्य वास्तुकार इसामु नोगुची की योजना के तहत बनाया गया हैं।
साप्पोरो में एक उमस भरे महाद्वीपीय जलवायु (कोप्पन डीफा) है, जिसमें गर्मियों और सर्दियों में तापमान के बीच काफी अंतर होता है। ग्रीष्मकाल आम तौर पर गर्म होते हैं लेकिन उमस कम हि होती है, और सर्दियाँ बहुत बर्फ़ीली होती है, जिसमें 5.96 मीटर (19 फीट 7 इंच) तक औसतन बर्फबारी होती है। 気象庁 | 平年値(年・月ごとの値) https://web.archive.org/web/20180327031338/http://www.data.jma.go.jp/obd/stats/etrn/view/nml_sfc_ym.php?prec_no=14&prec_ch=%90%CE%8E%EB%8Ex%92%A1&block_no=47412&block_ch=%8ED%96y&Year=&month=&day=&elm=normal&view= 27 मार्च 2018 साप्पोरो, दुनिया में कुछ महानगरों में से एक है, जहाँ भारी हिमपात होती है।http://www.city.sapporo.jp/kokusai/handbook/file/en-01.pdf Sapporto.jp 14 नवंबर 2017 https://web.archive.org/web/20070205170236/http://www.city.sapporo.jp/kokusai/handbook/file/en-01.pdf 5 फ़रवरी 2007 dead जिसके कारण यह कई बर्फ के खेलों और त्योहारों कि मेजबानी करता है। शहर में वार्षिक औसतन वर्षा लगभग 1,100 मिमी (43.3 इंच) होती है, और औसतन वार्षिक तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस (47.3 डिग्री फारेनहाइट) है।
जनसांख्यिकी
शहर की अनुमानित आबादी 30 सितंबर, 2016 तक 1,947,097, और जनसंख्या घनत्व 1,700 प्रति व्यक्ति प्रति किमी2 (4,500 व्यक्ति प्रतिमी2)था। शहर का कुल क्षेत्रफल 1,121.12 किमी2 (432.87 वर्ग मील) है।
अर्थव्यवस्था
साप्पोरो, तीन उद्योग क्षेत्र में पर आगे हैं, प्रमुख उद्योगों में सूचना प्रौद्योगिकी, खुदरा बाजार और पर्यटन शामिल हैं। अपेक्षाकृत शांत जलवायु के कारण साप्पोरो, सर्दियों के खेल और त्योहारों और गर्मियों की चहलपहल के लिए पर्यटकों को आकर्षित करता है।
शहर, होक्काइदो प्रांत का विनिर्माण केंद्र भी है, यहाँ खाद्य और संबंधित उत्पादों, गढ़े धातु के उत्पादों, इस्पात, मशीनरी, पेय पदार्थ, और लुगदी और कागज जैसे विभिन्न वस्तुओं का निर्माण किया जाता हैं।
2010 में, ग्रेटर साप्पोरो, साप्पोरो महानगरीय क्षेत्र (2.3 मिलियन आबादी) का कुल सकल घरेलू उत्पाद 84.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर था। http://www.csis.u-tokyo.ac.jp/UEA/uea_data_e.htm Metropolitan Employment Area (MEA) Data Yoshitsugu Kanemoto Center for Spatial Information Science, The University of Tokyo 14 नवंबर 2017 https://web.archive.org/web/20190502161110/http://www.csis.u-tokyo.ac.jp/UEA/uea_data_e.htm 2 मई 2019 deadConversion rates - Exchange rates https://web.archive.org/web/20180201220924/https://data.oecd.org/conversion/exchange-rates.htm 1 फ़रवरी 2018 - OECD Data
संस्कृति और मनोरंजन
2006 तक, साप्पोरो में पर्यटकों की वार्षिक संख्या 14,104,000 तक पहुंच गई, जोकि पिछले वर्ष की तुलना में 5.9% की वृद्धि के साथ(2005 में 13,323,000) थी।Tourism Statistics of Sapporo, 2006, p.11 https://web.archive.org/web/20071025141953/http://www.city.sapporo.jp/keizai/kanko/statistics/H19_sapporokanko_2.pdf 25 अक्तूबर 2007 (pdf file) 2006 ही पहला वर्ष था कि साप्पोरो आने वाले पर्यटकों की संख्या 14 मिलियन से भी अधिक थी।
यहाँ, आधुनिक कला के होक्काइदो संग्रहालय, साप्पोरो आर्ट पार्क, मोरेमामा पार्क, मिलिशी कोटरो आर्ट संग्रहालय, हांगो शाइन मेमोरियल मूर्तिकला संग्रहालय, मियानोमोरी कला संग्रहालय, साप्पोरो अंतर्राष्ट्रीय कला महोत्सव जैसे कई आर्कषण के केन्द्र हैं।
ऐतिहासिक स्थलों में होक्काइदो के पूर्व सरकारी कार्यालय की इमारत, साप्पोरो क्लॉक टॉवर, होकाइदो श्राइन और साप्पोरो टीवी टॉवर आदि शामिल हैं।
सन्दर्भ
श्रेणी:जापान के नगर