Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

शान्ति सुधा घोष

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

शान्ति सुधा घोष 1893 बरिशाल, बंगाल (अब बांग्लादेश में) 1966 कोलकाता कोलकाता विश्वविद्यालय शिक्षाविद् भारतीय भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन शांति सुधा घोष (१८९३ – १९६६) भारत की एक स्वतंत्रता सेनानी एवं शिक्षाविद थीं। वे देवप्रसाद घोष की बहन थीं।"Unsung Heroes Detail: Santi Sudha Ghoshसितंबर 2026 InternetArchiveBot " अमृत काल, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार। अभिगमन तिथि 2024-03-04. शान्ति सुधा घोष का जन्म सन् १८९३ में बरिशाल में एक बंगाली हिंदू कायस्थ परिवार में हुआ था। वे एक शिक्षाविद् थीं। उन्होंने बंगाल के विभिन्न कॉलेजों, जैसे कोलकाता के विक्टोरिया संस्थान, हुगली के मोहम्मद मोहसिन कॉलेज, और बरिशाल के ब्रजमोहन कॉलेज, में अध्यापन किया। इसके साथ ही वे भारत के क्रांतिकारियों के सहयोग में भी निरत रहीं। सन् 1934 में कलकत्ता में उन्हें गिरफ्तार करके बरिशाल में नजरबंद कर दिया गया। सन् 1937 में स्वास्थ्य कारणों से उन्हें रिहा कर दिया गया। १९४२-४३ में अंग्रेज सरकार ने पुनः उन्हें कैद कर दिया। बाद के दिनों में उन्होंने अकाल राहत कार्य पर ध्यान केंद्रित किया और 1947 तक जगदीश सारस्वत कन्या हाई स्कूल में प्राचार्या के रूप में कार्य किया। इन्हें भी देखें शांतिशुधा घोष सन्दर्भ श्रेणी:1893 में जन्मे लोग श्रेणी:भारत के शिक्षाविद श्रेणी:भारतीय स्वतंत्रता सेनानी