Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कन्नौद

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कन्नौद (Kannod) [भारत] के [मध्य प्रदेश] राज्य के [देवास ज़िले] में स्थित एक नगर (तहसील) है। जिसे कन्नौद के राजा कन्ना गोंड ने बसाया था जो गोंड समुदाय से आते है इनका क्षेत्र विस्तार वर्तमान के कन्नौद सतवास खातेगांव नेमावर क्षेत्र आदि स्थानों तक फैला हुआ था इन्होंने अपने कार्यकल में कई किले तालाब बावड़ी पत्थरो के सड़क बांध पैन ठाना शिक्षा हेतु गोटूल (विद्यालय) इलाज हेतु अस्पताल यात्रियों के विश्राम हेतु यात्री प्रतीक्षालय वा उनके आसपास कई प्रकार के फलदार ओषधीय वा छायादार वृक्ष लगवाए आदि अनेकों प्रकार के कार्य इन्होंने अपने कार्यकाल में करवाए थे वर्तमान में जो सतवास का कीला हे वो उन्ही के कार्यकाल में बनाया गया था और नेमावर का जो वर्तमान में विशाल शिव मंदिर जो मां रेवा की गोद में स्थित (प्रकृति शक्ति बड़ादेव ठाना) भी उन्ही के द्वारा बनवाया गया था वर्तमान में राजा कन्ना गोंड वा उनकी पत्नी का समाधि स्थान स्वयं के नीझ स्थान जो उन्ही के द्वार बसाया गया कन्नौद में स्थित है जो वर्तमान के कन्नौद में तहसील कार्यालय के पीछे खंडार अवस्था में उपस्थित है p == विवरण == प्रशासनिक दृष्टि से कन्नौद एक तहसील का दर्जा रखता है। यह विंध्याचल पर्वत के दक्षिण में स्थित है। नर्मदा नदी (नेमावर) कन्नौद से 35 किमी दूर है। यह इन्दौर से लगभग 100 किमी पूर्व में स्थित है। सबसे नजदीकी रेलवे पहुंच हरदा लगभग 50 किमी जबकि इन्दौर अन्य नजदीकी रेलवे एवं हवाई सेवा उपलब्ध हैं। कन्नौद, भारत गणराज्य की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का संसदीय क्षेत्र विदिशा के अन्तर्गत आता है। यहाँ के वर्तमान विधायक आशीष शर्मा (भाजपा) है। == इन्हें भी देखें == देवास ज़िला == सन्दर्भ ==