Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जमूरा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

350px|thumb| जमूरा प्रदर्शक-कलाकार ज़्यादादर उत्तर भारत और पाकिस्तान के कलओ में मौजूद होते है। जमूरा (ur جمورا, Jamoora) एक प्रदर्शक-कलाकार होता है जो भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर भाग (विशेषकर उत्तर भारत और पाकिस्तान) के भांड, तमाशा और नौटंकी जैसी लोक-नाटक शैलियों में एक सहायक का काम करता है।स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा का योगदान https://web.archive.org/web/20180706012514/https://books.google.com/books?id=gpNuAAAAMAAJ 6 जुलाई 2018 , रामसिंह जाखड़, हरियाणा साहित्य मंडल, १९९१, ... एक आदमी जो ढोल बजाता और दूसरा आदमी जिसे जमूरा कहते थे लोगों पर नक़ल मार कर या नाच कर कोई हँसी की बात ... जमूरे के साथ उसका मालिक होता है, जिसे अक्सर उस्ताद या मदारी कहते हैं। वैसे तो जमूरे का काम अपने उस्ताद के हर हुक्म का पालन करना होता है, लेकिन इसमें अक्सर वह कुछ ऐसी ग़लतियाँ या हरकतें करता है जिस से देखने वालों के लिए व्यंग्य या तंज़ पैदा होता है।بچہ جمورا یا بچہ جمہورا (बच्चा जमूरा या बच्चा जम्हूरा / गणतंत्र) https://web.archive.org/web/20110713090814/http://www.jasarat.com/unicode/detail.php?category=8&coluid=255 13 जुलाई 2011 , Yusuf Mirza, ... اب تو وہ کلچر ہی دم توڑ رہا ہے جس میں مداری تماشا دکھایا کرتے ... اپنی جیب کی ریزگاری ان کی نذر کرکے ... تماشاگر کے چیلے کو بچہ جمورا یا بچہ جمہورا کہتے تھے۔ اس کا کام تماشا گر کی ہر صحیح یا غلط بات (अब तो वो कल्चर ही दम तोड़ रहा है जिस में मदारी तमाशा दिखाया करते ... अपनी जेब की रेज़गारी इन की नज़र करके ... तमाशागर के चेले को बच्चा जमूरा या बच्चा जम्हूरा कहते थे। उस का काम तमाशागर की हर सही या ग़लत बात) ... उस्ताद-जमूरे के तमाशे को अन्य नामों से भी जाना जाता है, जैसे की मदारी-जमूरा, उस्ताद-बच्चा और मदारी-चेला। लोक-मुहावरों में क्योंकि जमूरे का काम अपने उस्ताद की बाते बिना टाले मानना होता है इसलिए भारत और पाकिस्तान की लोक-संस्कृति में अगर कोई आदमी या संस्थान किसी अन्य व्यक्ति के आदेश चुपचाप मान रही हो तो उसे तिरस्कार-पूर्वक ढंग से जमूरा कह दिया जाता है। मसलन कुछ समीक्षकों के हिसाब से संयुक्त राष्ट्र कहने को तो पूरी मानव जाति और सभी देशों के हित में काम करने वाला एक संस्थान है लेकिन वास्तव में यह 'बड़ी ताक़तों का बच्चा जमूरा है'।بینظیر بھٹو کا قتل اور اقوام متحدہ سے توقعات (बेनज़ीर भुट्टो का क़त्ल और अक़्वाम मुत्तहदा से तवक्कोआत) https://web.archive.org/web/20100503080220/http://www.nawaiwaqt.com.pk/pakistan-news-newspaper-daily-urdu-online/Opinions/Adarate-mazameen/30-Apr-2010/10689 3 मई 2010 , Lt. Gen. Abdul Karim, ... کہ یواین او کا ادارہ جو ان بڑی طاقتوں کا 'بچہ جمورا' ہے (के यू ऍन ओ का इदारा जो इन बड़ी ताक़तों का 'बच्चा जमूरा' है) ... इन्हें भी देखें भांड मानज़ाई सन्दर्भ 2 श्रेणी:नाटक श्रेणी:भारतीय संस्कृति श्रेणी:पाकिस्तानी संस्कृति