411 REFERENCE · Wikipedia
अश्विनी भिड़े-देशपांडे
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अश्विनी भिडे-देशपांडे (जन्म 7 अक्टूबर 1960) हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध गायिका हैं, जो जयपुर-अतरौली घराने से संबंधित हैं। उन्हें 2025 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
== जीवन और करियर ==
अश्विनी भिडे का जन्म मुम्बई में एक संगीतपरंपरा वाले परिवार में हुआ। उन्होंने नारायणराव दातार से प्रारंभिक संगीत शिक्षा प्राप्त की और बाद में अपनी माँ माणिक भिडे से जयपुर-अतरौली शैली में प्रशिक्षण लिया। वे गानसरस्वती किशोरी आमोनकर की शिष्या हैं। उन्होंने गांधर्व महाविद्यालय से संगीत विशारद किया, और भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र से जैव रसायन में पीएचडी प्राप्त की है।
उन्होंने भारत व विदेशों में अनेक प्रतिष्ठित मंचों पर गायन किया है। वे स्वयं एक कुशल बंदिशकार हैं और उनकी रचनाएँ रागरचनांजली तथा रागरचनांजली 2 पुस्तकों में प्रकाशित हैं। वे कबीर भजनों की प्रस्तुति के लिए भी जानी जाती हैं।
== सम्मान ==
पद्म श्री - 2025 में कला के क्षेत्र में योगदान हेतु
संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार
माणिक रत्न पुरस्कार – भारतीय शास्त्रीय संगीत में दीर्घ और महत्वपूर्ण योगदान के लिए 18 मई 2025 को प्रदान किया गया।
राजमल सुराणा स्मृति सम्मान
== प्रकाशन ==
रागरचनांजली (2004)
रागरचनांजली 2 (2010)
मादाम क्युरी – ईव क्युरी द्वारा लिखित मैरी क्युरी की जीवनी का मराठी अनुवाद (2015)
== बाहरी कड़ियाँ ==
आधिकारिक वेबसाइट Archived 2021-03-09 at the वेबैक मशीन
== संदर्भ ==